फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सड़क हादसे में महिला सहित तीन की मौत

सड़क हादसे में महिला सहित तीन की मौत

Sun, 14 Apr 2019 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला सहित तीन की मौत
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
एटा। जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसों में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल और शवों को को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव खरसेला निवासी संदीप पुत्र रामस्वार्थ अपनी मां रेनू (42) एवं बुआ गुड्डी देवी पत्नी रामविलास के साथ बाइक पर सवार होकर रिजोर क्षेत्र के गांव रजकोट रिश्तेदारी में जा रहा था। शिकोहाबाद रोड पर बोलेरो ने संदीप की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रेनू की मौत हो गई। वहीं संदीप और गुड्डीदेवी घायल हो गई। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने दोनों को आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वहीं थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव कुबेरपुर निवासी सतेंद्र (35) पुत्र रघुवीर अपने चचेरे भाई संजय के साथ जलेसर स्थित चिलर से मैक्स लेकर घर लौट रहा था। थाना सकरौली क्षेत्र के जरानी के समीप एक कैंटर ने मैक्स में टक्कर मार दी। हादसे में सतेंद्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव बमनई निवासी प्रेमचंद (22) पुत्र प्रमोद कुमार बाइक से शहर आया था। घर लौटते समय जीटी रोड स्थित देहात क्षेत्र के एफसीआई गोदाम के समीप उसकी बाइक को रोडवेज बस ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घायल प्रेमचंद की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

वाहन की टक्कर से मेला कारोबारी की मौत
पटियाली। ग्राम परतापुर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से मेला कारोबारी की मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा नहीं जा सका था।

राजवीर(50) पुत्र रामचरण निवासी मुल्ला टोला पटियाली मेलों में श्रंगार की दुकान लगाता था। वह रविवार को देर सायं ग्राम बमिया से बिक्की पर मेला करके वापस लौट रहा था। जब वह परतापुर के निकट पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह लहुलूहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। काफी देर तक वह सड़क पर पड़ा रहा। इसी बीच यूपी 100 की गाड़ी उधर से गुजरी। तो गाड़ी सवार पुलिसकर्मियों ने उसे लहुलूहान देखा। पुलिसकर्मी उसे जब अस्पताल ले जा रहे थे तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान होने पर सूचना परिजनों को दी गई। सूचना पर परिजन चिकित्सालय पहुंच गए। कारोबारी का शव देखकर चीत्कार मच गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा पंचनामा भरने की कार्रवाई की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed