फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   महिला को जिंदा जलाने का प्रयास

महिला को जिंदा जलाने का प्रयास

Fri, 09 Nov 2018 10:13 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
महिला को जिंदा जलाने का प्रयास
demo
कासगंज। सिढ़्पुरा के ग्राम अजीत नगर में ससुरालीजनों ने विवाहिता को कमरे में बद कर जिंदा जलाने का प्रयास किया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

रजनी पुत्री स्व. तेजपाल निवासी गंथरी शिकोहाबाद फिरोजाबाद की शादी 22 फरवरी 2018 को उसके भाई रिंकू ने रोहित पुत्र राजपाल निवासी अजीत नगर सिढ़पुरा के साथ कर दी। शादी के बाद से ही ससुरालीजनों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। ससुरालीजनों ने गुरुवार की रात्रि को उसे कमरे में बंद करके मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। घटना को अंजाम देकर ससुरालीजन फरार हो गए। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर जली हालत में अस्पताल पहुुंचाया। मामले की जानकारी उसके मायके दी गई। मायके से उसका भाई सहित अन्य लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने महिला के बयान रिकार्ड दर्ज किए। चिकित्सकों ने महिला को आगरा रेफर कर दिया। जहां से हालत गंभीर देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ससुरालीजनों ने महिला को आग लगाकर मारने का प्रयास किया गया। अभी इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली हब। भाई रिंकू ने बताया कि उसकी बहन को जयपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed