फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   नगर निगम के शिक्षित सफाईकर्मी बनेंगे बाबू

नगर निगम के शिक्षित सफाईकर्मी बनेंगे बाबू

Sun, 14 Oct 2018 11:17 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम के शिक्षित सफाईकर्मी बनेंगे बाबू
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। नगर निगम के शिक्षित सफाई कर्मचारी शीघ्र ही बाबू बनेंगे। विगत एक दशक से रुकी पड़ी प्रमोशन प्रक्रिया को नगर आयुक्त ने अधिकारियों की कमेटी बनाकर शुरू कर दिया है। कमेटी सफाई कर्मचारियों सहित अन्य सभी विभागों से प्रमोशन योग्य कर्मचारियों की सूची सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


नगर निगम की कर्मचारी यूनियन स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ द्वारा समय-समय पर प्रमोशन संबंधी मांग उठाई जा रही थी। नगर आयुक्त समीर वर्मा ने 26 सितंबर को प्रमोशन के लिए अपर नगर आयुक्त सुशीला अग्रवाल की अध्यक्षता में अधिकारियों की एक कमेटी बनाई। कमेटी को दो माह का समय दिया। दो महीने के अंदर कमेटी को संयुक्त रूप से एक सूची तैयार करनी होगी। इस सूची में शिक्षित सफाई कर्मियों के अलावा निगम के बाबुओं का भी प्रमोशन होना है।
विज्ञापन


प्रमोशन कमेटी में अध्यक्ष के अलावा लेखाधिकारी गीता कुमारी, लेखाकार श्यामपाल, एई जलकल राधेश्याम के अलावा समस्त विभागाध्यक्ष शामिल हैं। कमेटी द्वारा दो माह के अंदर योग्यता के आधार पर संयुक्त सूची नगर आयुक्त को सौंपी जाएगी। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि सभी विभागाध्यक्षों को सात दिन में सूची देनी थी। हमने उनको जल्द से जल्द योग्य कर्मचारियों की सूची देने को कहा है। सूची आने के बाद ही हम प्रमोशन सूची को भेज सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैकलॉग कर्मचारी नहीं कर रहे सफाई कार्य
बैकलॉग सफाई कर्मचारियों में से अधिकांशत पढ़े लिखे हैैं। भर्ती के बाद से ही उनके द्वारा सफाई कार्य नहीं किया जा रहा है। सफाई कार्य से बचने के लिए इनके द्वारा अधिकारी से लेकर पार्षदों के घरों तक में काम किया जा रहा है। इस प्रमोशन प्रक्रिया में उनको भी शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed