{"_id":"5bc37b96bdec22694623c81c","slug":"101539537814-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर कार पलटने से पिता-पुत्री की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर कार पलटने से पिता-पुत्री की मौत, पत्नी घायल
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
मांट (मथुरा)। शनिवार की देर रात एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास (माइल स्टोन-94) डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर कार पलट गई। कार सवार पिता और आठ माह की बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। मेरठ में एलएंडटी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर परिवार के साथ दिल्ली से घर धौलपुर जा रहे थे। सूचना पर पहुंची मांट पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
धौलपुर (राजस्थान) के गुरुद्वारा निवासी सुशील कुमार शर्मा (28) पुत्र रामअवतार शर्मा पत्नी प्रियंका (27) और आठ माह की बच्ची प्रियांशी को लेकर कार से घर धौलपुर जा रहे थे। शनिवार की रात को करीब साढ़े दस बजे एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा के पास कार पहुंची ही थी कि डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई।
कार सवार मासूम बच्ची की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी घायल हो गए। टोलकर्मियों और टोल प्लाजा पुलिस ने दोनों को नयति हास्पिटल में भर्ती कराया। हास्पिटल में उपचार के दौरान सुशील की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मृतक एलएंडटी कंपनी मेरठ में प्रोजेक्ट मैनेजर थे।