{"_id":"5babc3b8867a557eca091871","slug":"101537983416-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन के चावल होने के शक में मिल में छापा, किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन के चावल होने के शक में मिल में छापा, किया सील
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
राशन के चावल होने के शक में मिल में छापा, किया सील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
राशन के काला बाजारी के चावल की सूचना पर प्रशासनिक टीम ने छापामार कार्रवाई की। प्रशासन की टीम ने रामप्रेम राइस मिल पर पहुंचकर छापा मारा, लेकिन मिल स्वामी नहीं मिले। ऐसी स्थिति में टीम ने मिल के गोदामों और राइस मिल के गेट पर शील लगाकर पहरा बैठा दिया। अब मिल मालिक के आने पर प्रशासनिक टीम स्टॉक में मौजूद चावल का सत्यापन करेगी।
जिलापूर्ति अधिकारी सत्यवीर, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विजय शुक्ला, एआरओ सुनील कुमार, सप्लाई इंस्पेक्टर विनोद कुमार की टीम ने पुलिस बल के साथ राइस मिल पर छापामार कार्रवाई कर पूरे राइस मिल का निरीक्षण किया। टीम ने कर्मचारियों से मिल मालिक को बुलाने को कहा, लेकिन कर्मियों ने बताया कि मिल मालिक बाहर गए हैं। ऐसी स्थिति में प्रशासनिक टीम ने मोबाइल पर मिल मालिक से बात की। उन्होंने बताया कि वे शीघ्र ही वापस आ जाएंगे। ऐसी स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक टीम ने मिल के गोदामों और मिल को शील कर दिया। इससे पूर्व कालाबाजारी के चावल की आशंका के कारण गल्ला मंडी में भी गोदामों पर छापा मारा गया, लेकिन वहां चावल का कोई स्टॉक नहीं मिला। सूचना गलत पाई गई। गल्ला मंडी के कार्रवाई के दौरान एसडीएम सुनील कुमार भी मौजूद रहे। जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर ने बताया कि छापे के दौरान मिल मालिक मौजूद नहीं थे। ऐसी स्थिति में मिल को शील कर दिया है और उनके वापस आने पर स्टॉक का सत्यापन किया जाएगा।