फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   चौरासी कोस की परिक्रमा कर रहीं दो महिलाओं की मौत

चौरासी कोस की परिक्रमा कर रहीं दो महिलाओं की मौत

Thu, 24 May 2018 08:35 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
चौरासी कोस की परिक्रमा कर रहीं दो महिलाओं की मौत
डैमो - फोटो : डैमो
मांट (मथुरा)। मांट में एक्सप्रेसवे पर राधारानी मंदिर के समीप (माइल स्टोन-102) कार की टक्कर से दो परिक्रमार्थी महिलाओं की मौत हो गई। इनमें एक बदायूं की रहने वाली थी, जबकि दूसरी शाहजहांपुर की। दोनों महिलाएं 84 कोस की परिक्रमा देते हुए एक्सप्रेसवे पर चढ़कर सड़क पार करते समय हादसे का शिकार हुईं।
विज्ञापन


इस समय मथुरा में अधिकमास में 84 कोस की परिक्रमा चल रही है। शाहजहांपुर के शास्त्रीनगर निवासी विशेसर दयाल पत्नी प्रवेश कुमारी (50) और दोस्त बदायूं निवासी दिनेश मिश्र, उनकी पत्नी विमला मिश्रा (47) के साथ मथुरा आए। 84 कोस की परिक्रमा करते हुए थाना मांट के राधारानी मंदिर में दर्शन करने के बाद दोनों महिलाएं एक्सप्रेसवे पर आ गईं।
विज्ञापन


सड़क पार करते हुए नोएडा से आगरा की तरफ आ रही कार की टक्कर से दोनों परिक्रमार्थी महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों महिलाओं की पति काफी पीछे रह गए थे। सूचना पर पहुंची मांट पुलिस ने महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के पति विशेसर दयाल पुत्र रामेश्वर दयाल ने कार चालक के खिलाफ थाना मांट में मुकदमा दर्ज कराया है। परिवार वालों ने बताया कि पिछले सात दिनों से यह दोनों मथुरा में रहकर परिक्रमा लगा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed