फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   एक्सईएन जल निगम और बीएसए से आश्वासन समिति खफा

एक्सईएन जल निगम और बीएसए से आश्वासन समिति खफा

Tue, 10 Apr 2018 10:33 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
एक्सईएन जल निगम और बीएसए से आश्वासन समिति खफा
मथुरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा आश्वासन समिति ने मंगलवार को मथुरा जनपद से जुड़े मामलों की समीक्षा की। इसमें गोकुल बैराज और शहर की सड़कों के मामले भी शामिल रहे।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समिति की बैठक में सभापति और मांट विधानसभा के विधायक श्याम सुन्दर शर्मा ने अधिकारियों को विधानसभा समितियों के सभापतियों को प्राप्त अधिकारों की जानकारी दी। कहा कि सदन में सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों को पूरा कराने का जिम्मा समितियों को होता है।
विज्ञापन


सभापति श्याम सुन्दर शर्मा ने अधिकारियों से लंबित पड़े आश्वासनों को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा कराने के आदेश दिए। जल निगम एक्सईएन और बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यों पर असंतोष जाहिर किया। समिति ने गोकुल बैराज मुआवजा, शहर की सड़क सहित विभिन्न मामलों में लंबित आश्वासनों के पूरा करने की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में समिति में सदस्य विधायक फतेहपुर सीकरी चौधरी उदयभान सिंह, सुनील सिंह गाजियाबाद, बैजनाथ रावत बाराबंकी, जनवेज सिंह देवरिया, संयुक्त सचिव विधानसभा शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, समीक्षा अधिकारी श्रेयांश प्रताप मिश्र, प्रमोद सिंह नेगी, ओमशंकर मिश्र, रामजीवन तथा रमेश कुमार प्रजापति उपस्थित रहे। सभापति ने एडीएम रवीन्द्र कुमार के कार्यों की सराहना की। संचालन नगर आयुक्त डा. उज्ज्वल कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed