फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   सैकड़ों लोगों ने ली गो संरक्षण और पालन की शपथ

सैकड़ों लोगों ने ली गो संरक्षण और पालन की शपथ

Sun, 08 Apr 2018 11:42 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
सैकड़ों लोगों ने ली गो संरक्षण और पालन की  शपथ

विज्ञापन
मक्खनपुर/फिरोजाबाद। रविवार को आरएसएस की गो संवर्धन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गो संरक्षण और गोपालन का संकल्प लिया गया। मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त महामंडलेश्वर हरिहरानंद महाराज ने लोगों को गो संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बाहरी जनपद के लोग भी मौजूद रहे।

अमर शहीद कारगिल इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की गो संर्वधन शाखा ने गो संरक्षण विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय संत एवं मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त महामंडलेश्वर हरिहरानंद महाराज ने दीप प्रज्जवलित कर किया। हरिहरानंद महाराज गो संवर्धन संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने लोगों को गाय का महत्व बताते हुए गो संरक्षण की शपथ दिलाते हुए कहा कि गाय का दूध एवं मूत्र दोनों में औषधीय गुण होते हैं।
विज्ञापन


जिनके सेवन से उत्तम स्वथ्य और निरोगी शरीर की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम को कासगंज से आए बाल मुनि कश्यप ने संबोधित करते हुए कहा कि गाय के गोबर से निर्मित खाद का प्रयोग करने से किसानों को उच्च गुणवत्ता की फसल मिलती है। जो कि स्वस्थ्य वर्धक होती है। कार्यक्रम के अंतिम चरण में आरएसएस गो संवर्धन शाखा अध्यक्ष रमाकांत उपाध्याय ने सभी से गो संरक्षण की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संगठन गाय संरक्षण के लिए कृत संकल्पित है। कार्यक्रम में डा. एलवी पाठक को प्रांतीय कार्यकारणी, पवन कुमार और मुकेश कुमार को गो संवर्धन समिति की जिला कार्यकारणी के लिए मनोनीत किया गया। अश्वनी कुमार, बृजेश चौहान, ग्राहक पंचायत के बृजेश शर्मा, अजय शर्मा, यदुवंश पलिया, विजय कुमार, हिंदू युवा वाहिनी के सुशील कुमार, कृष्णकांत, राकेश बघेल रंजीत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed