{"_id":"5ac5142e4f1c1ba8618b5604","slug":"101522865198-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों पर कार्रवाई नहीं की तो नपेंगे अधिकारी: सुमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों पर कार्रवाई नहीं की तो नपेंगे अधिकारी: सुमन
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। महिलाओं का उत्पीड़न करने वाले अब सुधर जाएं। महिला उत्पीड़न के मामले में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। महिलाओं की शिकायतों पर कार्रवाई में शिथिलता बरतने पर अधिकारी भी नपेंगे। यह बात महिला आयोग की सदस्या सुमन चतुर्वेदी ने बुधवार को सिविल लाइन स्थित गेस्ट हाउस में महिला उत्पीड़न के मामलों की जन सुनवाई के दौरान कही।
उन्होंने महिला उत्पीड़न के मामलों में संबंधित अधिकारियों द्वारा अब तक की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सभी नौ मामलों को गंभीरता पूर्वक सुना। उनका शीघ्र निस्तारण करते हुए आयोग को सूचित किए जाने के निर्देश दिए। जनसुनवायी के दौरान पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने, ससुराल में प्रताड़ित करने, दहेज की मांग, अवैध कब्जा आदि से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। इस दौरान दौरान जिला प्रोवेशन अधिकारी अजय पाल सिंह, एसएचओ महिला थाना एकता सिंह मौजूद रहीं।