फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   अब भगोड़ा घोषित होगा जयकृष्ण सिंह राणा

अब भगोड़ा घोषित होगा जयकृष्ण सिंह राणा

Wed, 04 Apr 2018 08:09 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
अब भगोड़ा घोषित होगा जयकृष्ण सिंह  राणा
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा को अब भगोड़ा घोषित किया जा सकता है। तीस हजारी कोर्ट मेें एक बार फिर पेश न होने पर यह स्थिति बनने जा रही है। इस पर कोर्ट पहले ही गैर जमानती वारंट जारी कर चुकी है।
विज्ञापन


कल्पतरु ग्रुप के नाम से दर्जनों कंपनियों का संचालन करने वाला जयकृष्ण सिंह राणा के खिलाफ मध्य दिल्ली की अपर जिला जज एवं सेशन कोर्ट में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड सेबी द्वारा अनधिकृत रूप से निवेश योजनाओं में लोगों से पैसा उगाहने के मामले में दर्ज मुकदमे की सुनवाई हो रही है। गत दिवस सुनवाई के दौरान एक बार फिर जयकृष्ण सिंह राणा कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इसके कारण एडीजे पूनम चौधरी ने फिर से गैरजमानती वारंट जारी करने के आदेश पारित किए।
विज्ञापन


इस केस में जयकृष्ण सिंह राणा की पत्नी और बहन की संलिप्तता पर उनके जवाब वाजिब मानते हुए पत्नी मिथिलेश सिंह, बहन बीना सिंह, निदेशक सीमा शर्मा व कविता गौतम की जमानत मंजूर कर ली गई। हालांकि इस मामले में अभी कल्पतरु ग्रुप के निदेशक आरसी शर्मा, आरके लूथरा, ब्रजमोहन सिंह, भानुप्रताप सिंह, अजय कुमार शर्मा पर भी फैसला होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब रहे कि कल्पतरु ग्रुप से जुड़ी अधिकांश जमीन मथुरा जनपद में फरह ब्लॉक के गांव चुरमुरा में स्थित हैं। यहां मॉल और आवासीय योजनाएं भी मौजूद हैं। यहां कई बार निवेशक विभिन्न राज्यों से आकर धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed