फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   अविश्वास प्रस्ताव पर मतविभाजन आज

अविश्वास प्रस्ताव पर मतविभाजन आज

Wed, 24 Jan 2018 11:12 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव पर मतविभाजन आज
leader - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

गंजडुुंडवारा में ब्लॉक प्रमुख शमीम बानो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर गुरुवार को मतविभाजन होगा। प्रशासन ने मतविभाजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।

यूनी के क्षेत्र पंचायत सदस्य हर्ष पालीवाल ने 2 जनवरी को जिलाधिकारी को गंजडुंडवारा की ब्लॉक प्रमुख शमीम बानों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सौंपा था। विकास क्षेत्र के 90 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 68 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख के प्रति अविश्वास जताते हुए हलफनामा लगाया। जिलाधिकारी आरपी सिंह ने 25 जनवरी को मतविभाजन की तिथि निर्धारित की। मतविभाजन को देखते हुए प्रशासन पूर्व संध्या पर तैयारी में जुटा रहा। पटियाली एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मतविभाजन के लिए कोरम का पूरा होना आवश्यक है। यदि कोरम पूरा होगा तो अविश्वास प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके बाद अविश्वास प्रस्ताव पर मतविभाजन होगा। सुबह 10 बजे से प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। मतविभाजन के दौरान कर्मियों के अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को ही अंदर जाने की अनुमति होगी। मतदान के दौरान ब्लॉक परिसर पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed