{"_id":"5a477dba4f1c1b35338b58ea","slug":"101514634682-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ और आरओ प्रदूषण पर होगी कार्रवाई, 13 का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ और आरओ प्रदूषण पर होगी कार्रवाई, 13 का वेतन रोका
Updated Sat, 30 Dec 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के तहत दर्ज होने वाली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर डीएम ने शिकंजा कस दिया है। दो अफसरों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करते हुए 13 का वेतन रोक दिया है।
अनेक विभागीय अधिकारी जिले से लेकर शासन तक शिकायत के निस्तारण की त्रिस्तरीय निगरानी के बावजूद निस्तारण में लापरवाही बरत रहे हैं। शिकायतों का समय से निस्तारण न करना और फर्जी निस्तारण की शिकायतें बार-बार सामने आ रही हैं।
इस पर डीएम ने जिले में दो अफसरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है। इसमें सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मनोज कुमार मिश्र और क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डा. अरविंद कुमार का नाम शामिल है।
विज्ञापन
इसके अलावा डीएम ने 13 का वेतन दिसंबर माह का वेतन रोक दिया है। इसमें उपनिदेशक कृषि, पीडी डूडा, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी प्रांतीय खंड, एआरएम रोडवेज, अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा, सहायक अभियंता विकास प्राधिकरण, अधिशासी अभियंता अपर आगरा कैनाल, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी निर्माण खंड, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम, जिला कृषि रक्षा अधिकारी शामिल हैं।