{"_id":"59c00a6f4f1c1b2e688b559e","slug":"101505757807-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में छात्र के लहूलुहान होने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में छात्र के लहूलुहान होने से मचा हड़कंप
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नगर के भोगांव रोड स्थित एक प्रसिद्ध अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ रहा कक्षा 4 का छात्र चोट लगने से लहूलुहान हो गया। इससे स्कूल में हड़कंप मच गया। छात्र को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां छात्र के सिर में आई चोट में टांके लगाए गए तब कहीं रक्त का बहाव रुक सका।
भोगांव के मोहल्ला जगत नगर निवासी सुधांशु का 10 वर्षीय पुत्र सुविज्ञा नगर के भोगांव रोड स्थित एक प्रसिद्ध अंग्रेजी मीडियम स्कूल का छात्र है। सोमवार की दोपहर जब कक्षा में कोई टीचर नहीं था तो छात्र आपस में कक्षा कक्ष में ही खेलने लगे। इस दौरान सुविज्ञा का पैर फिसल गया और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। इससे वह लहूलुहान हो गया। बच्चों के शोर मचान पर शिक्षक कक्ष में पहुंचे।
छात्र को लहूलुहान देखकर हड़कंप मच गया। विद्यालय प्रशासन ने आनन-फानन में छात्र को जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने उसे उपचार दिया। छात्र के सिर से रक्त बह रहा था जो साधारण उपचार से नहीं रुका तो छात्र के सिर में डॉक्टरों को टांके लगवाने पड़े।
विज्ञापन
छात्र के सिर से हो रही ब्लीडिंग को देखकर उनके साथ गईं दो शिक्षिकाओं में से एक शिक्षिका भी घबरा गई। छात्र को एक घंटे बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। लेकिन तब तक परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे थे।