फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ब्लू व्हेल : स्कूल रख रहे बच्चों पर नजर

ब्लू व्हेल : स्कूल रख रहे बच्चों पर नजर

Fri, 15 Sep 2017 11:09 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
ब्लू व्हेल : स्कूल रख रहे बच्चों पर नजर
blue whale - फोटो : blue whale
एटा।
विज्ञापन

बच्चों के लिए जानलेवा बन रहे ब्लू व्हेल गेम को लेकर युवाओं में दहशत है। अभिभावक चिंतित हैं। स्कूल संचालक आत्मघाती गेम को लेकर छात्र-छात्राओं को जागरूक कर रहे हैं। स्कूलों में होने वाली असेंबली में इसे लेकर बच्चों को बताया जा रहा है।
पिछले कुछ दिनों से लगातार देखने को मिल रहा है कि स्कूली बच्चे ब्लू व्हेल गेम के टास्क पूरा करने के लिए आत्मघाती कदम उठा रहे हैं। आलम यह है कि बच्चे टास्क पूरा करने के लिए घर छोड़ने से लेकर छत से कूदने में भी नहीं डर रहे हैं। इसके चलते लोगों में ब्लू व्हेल गेम को लेकर दहशत बैठती चली जा रही है। इसको लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी शुरू हो गए है। स्कूलों में जहां असेंबली में बच्चों को गेम के दुष्प्रभाव बताए जा रहे हैं। वहीं अभिभावकाें को भी बच्चों पर नजर रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

- वर्जन
-गेम को लेकर बच्चों की पूरी निगरानी की जा रही है। कक्षाओं में गुमसुम रहने वाले बच्चों की तलाश की जाती है। पैरेंट्स मीटिंग में अभिभावकों को भी घर पर बच्चों के मोबाइल प्रयोग पर नजर रखने को कहा गया है। ताकि वे इस गेम को ऑनलाइन डाउनलोड न कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंदू जायसवाल, प्रधानाचार्य - ट्यूलिप सीनियर सेकेंडरी स्कूल
- ब्लू व्हेल गेम के विरुद्ध अभियान चला रहे हैं। इनके अनुसार स्कूल में मोबाइल लाना पूर्णरूप से प्रतिबंधित है। घर पर भी गेम आदि के लिए मोबाइल प्रयोग न करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदित्य परिहार, प्रधानाचार्य: ज्वायलेंड पब्लिक स्कूल
- ग्रामीण अंचल में अभी घातक गेम का अधिक प्रचार प्रसार नहीं है। बावजूद इसके वह बच्चों को गेम के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
अनोखे सिंह यादव, प्रधानाचार्य, डीएवी इंटर कॉलेज
एसएसपी-डीआईओएस ने दिए निर्देश

विगत दिनों पुलिस लाइन में संपन्न प्रधानाचार्योँ की बैठक में एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने भी शिक्षक प्रधानाचार्यों को आत्मघाती गेम के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसका प्रचार करने वालों की सूचना मांगते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी यादव ने भी प्रधानाचार्यों को प्रार्थना सभाओं में स्वच्छता जागरूकता अभियान व खुले में शौच एवं आत्मघाती गेम के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।


हम लोग पिछले दिनों प्रधानाचार्य और शिक्षकों के साथ बैठक कर उन्हें आत्मघाती ब्लू व्हेल गेम के दुस्परिणामों के बारे में जानकारी दे चुके हैं। इसके अलावा हम विद्यालयों में बैठक कर इस बात की भी जानकारी कर रहे हैं कि बच्चे इनवाल्व हो रहे हैं या नहीं।
संजय कुमार, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed