{"_id":"59bac23f4f1c1b29688b4968","slug":"101505411647-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेबाज दूल्हे को देख कर निकाह से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेबाज दूल्हे को देख कर निकाह से किया इंकार
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। दूल्हे को नशे की हालत में देखकर दुल्हन के परिजनों ने निकाह कराने से इंकार कर दिया। पूरी रात चली पंचायत और दोनों पक्षों में हुई रजामंदी के बाद दूल्हे के छोटे भाई के साथ निकाह कराया गया। तब जाकर मामला शांत हुआ।
कस्बे से दो सगे भाइयों की शादी के लिए एक बरात हरियाणा के ओल्ड फरीदाबाद शहर में गई थी। बताया जा रहा कि दुल्हनें भी रिश्ते में बहनें हैं। ऐसे में एक साथ दो बरात आने के बाद दुल्हनों के परिजन जोरशोर से शादी की रस्में अदा करने में जुटे थे। उसी दौरान दोनों भाइयों में से एक दूल्हे को शराब के नशे में देख एक दुल्हन के परिजन बिगड़ गए। उन्होंने शराबी दूल्हे से लड़की की शादी करने से मना कर दिया। लड़की के परिजनों के मना करने से दूल्हा पक्ष के लोगों में हलचल मच गई। वे दुल्हन पक्ष को समझाने में लग गए लेकिन लड़की पक्ष शादी न करने की बात पर अड़ा रहा। बाद में दोनों पक्षों में हुई पंचायत के बाद शराबी दूल्हे के छोटे भाई के साथ लड़की का निकाह पढ़वाया गया और शादी की बाकी रस्में पूरी कराई र्गइं, जब जाकर मामला शांत हुआ। यह मामला पूरे नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।