{"_id":"59724d954f1c1b47458b492b","slug":"101500663189-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने हिस्ट्रीशीट की गोपनीयता की भंग : हरिओम यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने हिस्ट्रीशीट की गोपनीयता की भंग : हरिओम यादव
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सिरसागंज विधायक हरिओम यादव ने कहा कि पुलिस अधिकार मेरे और पुत्र विजय प्रताप उर्फ छोटू के खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोलने की बयानबाजी करने के बजाय कानून व्यवस्था सुधारने पर ध्यान दे। पुलिस सत्ता के दबाव में इस तरह से कार्रवाई कर रही है।
सपा विधायक हरिओम यादव ने शुक्रवार को कहा कि जिले में आए दिन आपराधिक घटनाएं हो रहीं हैं। जुआ सट्टा लगाने को भी कमीशन एजेंट नियुक्त कर दिए गए हैं। पुलिस अधिकारी भाजपा के पदाधिकारी के रूप में काम कर रहे हैं। जहां तक उस हिस्ट्रीशीट की बात है तत्कालीन एसपी ने पुलिस रेगुलेशन एक्ट 232, 233 के अधिकार के तहत नष्ट की गई थी।
पुलिस अधिकारी यदि न्याय की बात करते हैं तो पूर्वमंत्री के इशारे पर ये सब किया जा रहा है उनके खिलाफ 1980 से दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। जब मेरी हिस्ट्रीशीट खोली गई है तो उनकी भी हिस्ट्रीशीट भी खोलनी चाहिए।
विज्ञापन
मेरे खिलाफ हिस्ट्रीशीट पूर्व मंत्री ने बसपा शासन में भी खुलवाई थी। सपा विधायक ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने हिस्ट्रीशीट की गोपनीयता भंग की है, जबकि हिस्ट्रीशीट वाले व्यक्ति को ही पता नहीं होता कि उसके खिलाफ हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चाहे मुझे थाना, तहसील व मुख्यालय का घेराव क्यों न करना पड़े।