{"_id":"61d9d59712381363053f1a82","slug":"10-people-found-corona-positive-kasganj-news-agr520651254","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सहित 10 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सहित 10 संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिला में कोरोना संक्रमण तेजी से अपने पैर पसारने लगा है। कांग्रेस महिला मोर्चा जिला सहित 10 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। इससे जिला में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 22 हो गया है। विभाग ने सभी संक्रमितों को होम आइसोलेेट कर दिया है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराई गई एंटीजन जांच में आवास विकास कॉलोनी में एक 50 वर्षीय व्यक्ति और सोरों के नगला खंजी देवरी में युवक संक्रमित निकला। वहीं आरटीपीसीआर की प्राप्त हुई रिपोर्ट में शहर की पीडब्लूडी कॉलोनी में पति-पत्नी, मोहल्ला मोहन सहवार गेट में कांग्रेस महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, दुर्गा कॉलोनी में महिला, मुबारिकपुर माफी में युवक संक्रमित निकला। गंजडुंडवारा के मुजफ्फरनगर में महिला, मोहल्ला इमाम बख्स में युवक और सिढ़पुरा के राम नगर में वृद्ध कोरोना संक्रमित निकला। कोराना संक्रमित सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हो गई। टीमों ने सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट करा दिया है।
पांच दिन में हो गए 11 गुना मरीज
कासगंज। जिला में पांच माह बाद 4 जनवरी को दो मरीज कोरोना संक्रमित निकले थे। इसके बाद से प्रतिदिन ही मरीज संक्रमित निकल रहे हैं। संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ रहा है। पांच दिन में ही एक दिन में निकलने वाले संक्रमितों की संख्या 11 गुनी पहुंच गई।
विज्ञापन
जिला में 10 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी प्रोटोकॉल का पालन करें-डा. अविनाश प्रभारी सीएमओ