फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Again negligence in Uttar Pradesh Public Service Commission exam result

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा परिणाम में फिर गड़बड़ी, जानिए क्या है मामला

Wed, 24 Oct 2018 04:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Wed, 24 Oct 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
Again negligence in Uttar Pradesh Public Service Commission exam result
UPPSC
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के 128 पदों पर हुई सीधी भर्ती से जुड़ा है, जहां परिणाम घोषित करने के बाद आयोग ने इसे संशोधित किया। एक अभ्यर्थी की श्रेणी बदली गई और दूसरे का चयन निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


चयन परिणाम के क्रमांक-19 पर चयनित अभ्यर्थी संतोष कुमार सिंह के नाम के आगे श्रेणी सामान्य, उप श्रेणी पीएच के अलावा उप श्रेणी डीएफएफ भी अंकित हो गया था। अब आयोग ने इसमें संशोधन कर दिया है। 
विज्ञापन


संतोष सिंह के नाम के आगे अब डीएफएफ का उल्लेख नहीं होगा। ऐसे में डीएफएफ उप श्रेणी की रिक्त हुई सीट पर जागेंद्र प्रताप सिंह का मुख्य सूची में चयन कर लिया गया है। वहीं, इस बदलाव से प्रभावित हो रहे अभ्यर्थी राम सजीवन पांडेय श्रेणी सामान्य का चयन निरस्त करते हुए मुख्य सूची से उनका नाम हटाए जाने के लिए आयोग ने संस्तुति कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के परीक्षा परिणाम में इस तरह की गड़बड़ियां कोई नई बात नहीं है। पूर्व में भी कई बार परीक्षा परिणामों में ऐसी गड़बड़ियां सामने आ चुकी हैं और नुकसान अभ्यर्थियों को उठाना पड़ता है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed