फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Administration broke illegal marriage hall of Abid Raza in Budaun

पूर्व विधायक और राज्यमंत्री रहे आबिद रजा के मैरिज हॉल पर चला बुल्डोजर

Mon, 29 Oct 2018 12:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Mon, 29 Oct 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
Administration broke illegal marriage hall of Abid Raza in Budaun
आबिद रजा खान

बदायूं में सोत नदी के किनारे बना सपा के पूर्व विधायक और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री आबिद रजा के मैरिज हॉल को प्रशासन ने जमींदोंज कर दिया है। यह मैरिज हॉल सपा सरकार के दौरान बनी थी। यह हॉल इतना विस्तारित और मजबूत बना था कि प्रशासन को दिनभर कई बुल्डोजर चलवाने पड़े। इस दौरान मौके पर लोगों की खासी भीड़ रही। प्रशासन के अफसर और पुलिस, पीएसी के जवानों के साथ दिनभर घेराबंदी किए रही। इस बीच लोगों के मन में तरह-तरह की आशंकाएं भी रहीं। शहर के पश्चिम में लालपुल के पास सोत नदी के किनारे पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा का बारातघर बना था। यह बारातघर करीब ढाई साल पहले अखिलेश सरकार में बना था। आरोप है कि आबिद रजा ने सपा सरकार में एक अफसर पर दबाव बनाकर अपने तरीके से रिपोर्ट लगवा ली थी। मगर विनियमित विभाग से नक्शा पास नहीं हुआ। प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। आबिद रजा ने नक्शा पास कराने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट के यहां आवेदन किया। करीब एक साल पहले तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट राजकुमार द्विवेदी ने बारातघर सोत नदी की जमीन पर बाढ़ क्षेत्र में बना बताकर आवेदन खारिज कर दिया था। इसके बाद आबिद रजा ने डीएम के यहां अपील की। डीएम की अध्यक्षता वाली कंट्रोलिंग कमेटी ने मामले की सुनवाई के बाद 22 अक्तूबर को अपना फैसला सुनाते हुए आबिद रजा की अपील खारिज कर दी।      

विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा और एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव समेत कई अफसर पांच जेसीबी लेकर लालपुल जा पहुंचे और बारातघर तोड़ना शुरू कर दिया। इससे पहले पुलिस और पीएसी के जवान चारों तरफ से घेराबंदी कर चुके थे। आबिद रजा के बारातघर पर बुल्डोजर चलता देख लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने विरोध नहीं किया। बारातघर पर दिनभर जेसीबी गरजती रहीं। इस दौरान पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा अपने घर में मौजूद थे। उनके अलावा वहीं पास में सोत नदी किनारे अवैध रूप से बना राजा गार्डन बारातघर भी ढहाया गया है। इस दौरान पूर्व दर्जा राज्यमंत्री के आवास से लेकर लालपुल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed