{"_id":"61d70b30a34858388d07a536","slug":"action-chargesheet-filed-against-five-terrorists-conspiracy-was-hatched-in-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: लखनऊ में पकड़े गए अलकायदा के पांच आतंकियों के खिलाफ एनआईए ने दाखिल की चार्जशीट, रची थी यूपी को दहलाने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: लखनऊ में पकड़े गए अलकायदा के पांच आतंकियों के खिलाफ एनआईए ने दाखिल की चार्जशीट, रची थी यूपी को दहलाने की साजिश
Thu, 06 Jan 2022 09:04 PM IST
अनुराग सक्सेना
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 06 Jan 2022 09:04 PM IST
सार
मुसीरुद्दीन, मिनहाज अहमद, शकील, मुस्तकीम, मोहम्मद मोइद उत्तर प्रदेश में आईईडी धमाकों की साजिश रच रहे थे। मिनहाज जम्मू-कश्मीर के अल-कायदा से जुड़े दो आतंकियों के साथ ऑनलाइन संपर्क में था और उनकी कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित था।
विज्ञापन
आतंकवाद
- फोटो : FILE PHOTO
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उत्तर प्रदेश में आईईडी धमाकों की साजिश रचने वाले अल-कायदा के पांच आतंकियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। इस मामले में यूपी एसटीएफ ने पिछले साल लखनऊ में 11 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज की थी। 29 जुलाई को एनआईए ने इस मामले में दोबारा रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
आरोप पत्र के मुताबिक, मुसीरुद्दीन, मिनहाज अहमद, शकील, मुस्तकीम, मोहम्मद मोइद उत्तर प्रदेश में आईईडी धमाकों की साजिश रच रहे थे। मिनहाज जम्मू-कश्मीर के अल-कायदा से जुड़े दो आतंकियों के साथ ऑनलाइन संपर्क में था और उनकी कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित था। उसने अल-कायदा के बैनर तले अंसार गजवाउल हिंद की स्थापना की और इसमें आतंकियों की भर्ती करने लगा।
विज्ञापन
Trending Videos
मुसीरुद्दीन और मिनहाज ने संभावित इलाकों में धमाकों के लिए हथियारों की खरीद, बारूद और विस्फोटक पदार्थ जुटाने शुरू कर दिए। एनआईए के मुताबिक, उनका इरादा भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना था। अन्य आरोपियों शकील, मोहम्मद मुस्तकीम और मोहम्मद मोइद ने हथियार और गोला-बारूद खरीदने में दोनों मुख्य आरोपियों की मदद की।