पढ़िए यूपी पुलिस का नया कारनामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं कांड की घटना ने प्रदेश सरकार को हिलाकर रख दिया है। इसके बाद भी पुलिस महकमा नहीं सुधर रहा है।
संभल में बेटी के संग दुष्कर्म की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रहे पिता का ही शांतिभंग में चालान कर दिया।
उसने डीआईजी से लेकर तमाम उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आहत पिता ने मुकदमा न लिखने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है।
अकेली बेटी से हुई थी रेप की कोशिश
संभल थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ अप्रैल की शाम परिवार के लोग तेरहवीं में गए थे। घर पर 15 वर्षीय बेटी अकेली थी। मौके का फायदा उठाकर गांव का एक युवक घर में घुस आया और किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा।
इसी बीच घर लौटे पिता को देखकर आरोपी भाग गया। परिजनों ने असमोली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामला मारपीट में दर्ज करके आरोपी युवक के साथ पीड़िता के पिता का भी चालान कर दिया। आरोप है कि युवक और उसका परिवार लगातार किशोरी और उसके परिवार को धमकियां दे रहा है।
पिता ने दी आत्महत्या की चेतावनी
पीड़िता के पिता का कहना है कि थाने से लेकर डीआईजी तक सभी स्थानों पर प्रार्थना पत्र दिए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। यदि कार्रवाई नहीं होती है तो वह आत्महत्या कर लेगा। इस बाबत उसने प्रार्थना पत्र वरिष्ठ पुलिस अफसरों को भी भेजे हैं।
संभल के पुलिस क्षेत्राधिकारी जगवीर सिंह अत्री ने बताया कि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। अब जानकारी मिली तो इस मामले में तत्काल कार्रवाई कराई जाएगी। यदि मामला सही है तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।