फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   accident with poling party

पोलिंग पार्टी के साथ हुआ हादसा, कई घायल, मचा हड़कंप

Fri, 11 Apr 2014 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 11 Apr 2014 01:39 AM IST
विज्ञापन
accident with poling party

बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव के बाद ड़ालमपुर व चिंदौड़ी गांव से मेरठ लौट रही पोलिंग पार्टी की बस एक्सल टूटने से दुघर्टना ग्रस्त हो गई। हादसे से दर्जनों लोग घायल हो गए। तीन लोग गंभीर घायल है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने सरकारी एंबूलेंस 108 की मदद से सीएचसी रोहटा में भर्ती कराया। दो गंभीर घायलों को मेरठ स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बृहस्पतिवार को पोलिंग के बाद लगभग सात बजे डालमपुर व चिंदौड़ी गांव से पोलिंग पार्टी ईवीएम के साथ बस से मेरठ स्थित परतापुर कताई मिल में ईवीएम रखने के लिए जा रही थी। जैसे ही पोलिंग पार्टी की बस मेरठ बडौत मार्ग पर रोहटा स्थित किसान आईटीआई के सामने पहुंची, अचानक सड़क में गढ्ढा आ गया, जिसे ड्राईवर ने बचाने के लिए ब्रेक लगा दिये।
विज्ञापन

तीन ईवीएम गायब की सूचना पर मचा हड़कंप

accident with poling party

अचानक ब्रेक लगने से बस का एक्सल टूट गया। एक्सल टूटते ही गाड़ी अनियंत्रित होकर साईड में गढ्ढ़े में जा गिरी। बस के गढ्ढ़े में गिरते ही पोलिंग पार्टी में अफरा तफरी मच गई। करीब एक दर्जन मतदान कर्मचारी घायल हो गए। बस के शीशे तोड़कर मतदान कर्मचारी बाहर आए। कर्मचारियों ने घायल कर्मचारी साथियों को अन्य पोलिंग पार्टी की बस की सहायता से रोहटा स्थित सीएचसी में भर्ती कराया।

घायलों में अजीत सिंह, सौरभ सिंह, दीपक सिंह, राजेंद्र सिंह, प्र्रेम सिंह, विकास कुमार, रामपाल शर्मा, अजय गोयल, होमगार्ड श्री राम व रामपाल है। जबकि गंभीर रूप से घायल विकास ठाकुर, विपिन कुमार, प्यारेलाल शर्मा एवं कांस्टेबल सौरभ कुमार को 108 एंबुलेंस से मेरठ स्थित जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अफरातफरी के बीच पीठासीन अधिकारी सीएम गौतम ने बताया कि तीन ईवीएम नही मिल रही है। इसके बाद जिला स्तर तक इसकी सूचना पहुंचने पर अधिकारियों में हडकंप मच गया। बाद में एसओ सरूरपुर सुम्मेर सिंह ने बताया कि तलाश करने पर ईवीएम मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed