{"_id":"ad20c45a-908a-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"about-fifty-thousnd-students-left-10th-exam-of-up-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्डः 50 हजार स्टूडेंट्स ने छोड़ा गणित का पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्डः 50 हजार स्टूडेंट्स ने छोड़ा गणित का पेपर
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2013 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड इलाहाबाद के तमाम कोशिशों के बाद भी गणित में फेल होने के डर से 50 हजार से अधिक हाईस्कूल के स्टूडेंट्स ने सोमवार को परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
जांच में जुटे अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के अंदर नकलचियों की जांच के बजाय उन लोगों पर निगाह रखी गई, जो कापियां बाहर ले जाकर लिखते हैं या जो साल्व पेपर अंदर पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
इसका नतीजा यह रहा कि 50 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष तक गए ही नहीं। परीक्षा केंद्रों से उपस्थिति की जो रिपोर्ट आई है, उनमें कई जिलों से यह टिप्पणी भी है कि छोड़ने वाले ज्यादातर बाहरी स्टूडेंट्स हैं।
विज्ञापन
इलाहाबाद के मंडलीय पर्यवेक्षक की रिपोर्ट है कि कौशांबी जिले में 40 फीसदी बाहरी स्टूडेंट्स परीक्षा छोड़ भाग चुके हैं।