फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   रातों रात स्कूल पर ताला डालकर भागा प्रबंधक

रातों रात स्कूल पर ताला डालकर भागा प्रबंधक

Fri, 02 Aug 2013 05:34 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Fri, 02 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के कुछ अभिभावक एक फर्जी स्कूल के फेर में फंस गए। इंदिरानगर में संचालित इस फर्जी स्कूल पर प्रबंधन रातों रात ताला लगाकर गायब हो गया। गायब होने से पहले अभिभावकों से वार्षिक फीस और किताबों के पैसे तक वसूल लिए गए थे। अभिभावकों ने जब प्रबंधक से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। अभिभावक न्याय की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। इस संबंध में बृहस्पतिवार को एक शिकायती पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में सौंपा गया। हालांकि, इस सबके बीच 150 से ज्यादा बच्चों के भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
विज्ञापन

2010 में इंदिरानगर के लवकुश नगर में क्वींस कॉन्वेंट स्कूल शुरू हुआ था। बिना मान्यता के संचालित इस स्कूल में शैक्षिक सत्र 2012-13 में करीब 150 बच्चे पढ़ते थे। तीन साल से चल रहे इस फर्जी स्कूल को नए शैक्षिक सत्र 2013-14 में अचानक बंद कर दिया गया। पहले दिन स्कूल पहुंचे अभिभावकों को वहां ताला लटकता हुआ मिला। अभिभावक मो. गुलजार के मुताबिक प्रबंधन की ओर से स्कूल के बाहर एक बोर्ड लगा दिया गया है। इस पर शासन की ओर से स्कूल बंद करने की जानकारी दी गई है। साथ ही एक मोबाइल नंबर 9415066843 भी दिया गया लेकिन इस नंबर कोई जवाब नहीं मिल रहा है। जानकारों की मानें तो करीब चार महीने पहले स्कूल प्रशासन को एलडीए की ओर से आवासीय भवन में स्कूल चलाने के लिए एक नोटिस भेजा गया था। उधर, इस पूरे मामले पर प्रबंधन का पक्ष जानने के लिए कई बार संपर्क किया गया लेकिन कोई भी सामने नहीं आया। जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत मिली है, मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


भागने से पहले की वसूली
इस फर्जी स्कूल पर ताला लगाने से पहले प्रबंधन ने अभिभावकों से जमकर वसूली भी की। अभिभावक मो. गुलजार ने बताया कि स्कूल की कक्षाएं अप्रैल में ही शुरू हो गई थीं। इस दौरान अभिभावकों से वार्षिक शुल्क के रूप में 1200 रुपये प्रति बच्चा जमा करा लिए गए। इतना ही नहीं 1800 रुपये किताबों के लिए भी लिए गए। बीते दिनों कई बार ये पैसा वापस करने का आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलते जुलते नाम का किया इस्तेमाल
अभिभावकों और शिक्षा विभाग को धोखा देने के लिए इस फर्जी स्कूल के संचालकों ने एक मान्यता प्राप्त विद्यालय के नाम का सहारा लिया। दरअसल, क्वींस कॉन्वेंट स्कूल के नाम का एक मान्यता प्राप्त स्कूल अलीगंज में चल रहा है। उसी के नाम पर इस स्कूल को भी शुरू किया गया। अभिभावकों का आरोप है कि दोनों स्कूलों के संचालक एक ही हैं। अलीगंज स्थित शाखा में प्रबंधक का घर भी है।


बच्चों का भविष्य संकट में
अचानक स्कूल बंद होने से 150 से ज्यादा बच्चों पर संकट मंडराने लगा है। ये बच्चे अब दूसरे स्कूल में एडमिशन तक नहीं ले सकते क्योंकि उनका स्थानांतरण पत्र भी जारी नहीं किया गया है। ऐसे में कोई भी मान्यता प्राप्त विद्यालय इन बच्चों को अपने यहां दाखिला देने करे तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed