{"_id":"124-63398","slug":"Lucknow-63398-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमएस को बेहतरीन संस्थान बनाने पर रहेगा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमएस को बेहतरीन संस्थान बनाने पर रहेगा जोर
Lucknow
Updated Fri, 19 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंस (आईएमएस) का कुलपति डॉ. एसबी निमसे ने गुरुवार को दौरा किया। वे एमबीए में एडमिशन लेने वाले छात्रों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने एमबीए में दाखिला लेने वाले छात्रों को भरोसा दिलाया कि उन्हें अच्छी सुविधाएं मिलेंगी और पढ़ाई भी बेहतर ढंग से होगी। एमबीए में प्लेसमेंट को भी और दुरुस्त किया जाएगा ताकि पढ़ाई के बाद वे अच्छे पैकेज पर जॉब हासिल कर सकें। उन्होंने एमबीए छात्रों से बात कर फीडबैक भी लिया। साथ ही बंद पड़े कैंटीन को दो-तीन दिन में शुरू करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे इस संस्थान को और अच्छा बनाने में अपना योगदान दें। जहां भी उन्हें बेहतर करने की गुंजाइश लगे, बताएं। लविवि कुलपति आईएमएस को दोबारा बेहतरीन संस्थान बनाने को लेकर संजीदा हैं।
विज्ञापन