फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   इस बार नहीं बढ़ेगी स्नातक में सीटें

इस बार नहीं बढ़ेगी स्नातक में सीटें

Fri, 19 Jul 2013 05:32 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Fri, 19 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। स्नातक कक्षाओं में सीटें बढ़ने पर दाखिला मिल जाने की आस लगाए बैठे छात्रों को इस बार तगड़ा झटका लगा है। राज्य सरकार इस बार स्नातक में सीटें बढ़ाने का आदेश जारी नहीं करेगी। कोर्ट ने शिक्षक-छात्र अनुपात का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में अगर पिछले साल की तरह इस बार भी 33 प्रतिशत सीटें बढ़ाई जातीं तो शिक्षक-छात्र का अनुपात बुरी तरह बिगड़ जाता। ऐसे में उच्च शिक्षा विभाग सीटें बढ़ाने का कोई आदेश जारी नहीं करेगा। कोर्ट ने एक्ट के प्रावधान के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एक्ट में कुलपति को अधिकार है कि वह कॉलेजों और विश्वविद्यालय की सीटें बढ़ा सकते हैं मगर विवि प्रशासन ऐसा करने वाला नहीं।
विज्ञापन

इस बार इंटरमीडिएट में सीबीएसई व आईएससी के साथ-साथ यूपी बोर्ड का रिजल्ट भी अच्छा गया था और इसमें 92.68 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। ऐसे में डिग्री कॉलेजों में सीटें बढ़ाने पर जबरदस्त दबाव है क्योंकि मेरिट काफी ऊंची जाने के कारण फर्स्ट डिविजन पास स्टूडेंट को भी दाखिला मिलना मुश्किल हो रहा है। स्नातक में राजधानी के 113 डिग्री कॉलेजों में कुल 47,829 सीटें हैं। अगर 33 प्रतिशत सीटें बढ़ाई जातीं तो 15,783 सीटें बढ़ जातीं और छात्रों को बड़ी राहत मिल जाती लेकिन ऐसा न होने से कई छात्रों को एडमिशन मिल पाना मुश्किल है।
विज्ञापन

इस बार राजधानी में इंटरमीडिएट के करीब 60 हजार छात्र पास हुए हैं। इसमें से बड़ी संख्या फर्स्ट डिविजन वालों की है। दूसरी ओर आसपास के जिलों उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई आदि के अलावा पूर्वांचल के जिलों से भी कई छात्र राजधानी में ग्रेजुएशन करने आते हैं। अब तक हर बार स्नातक में उपलब्ध सीटों में 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी जाती थी तो छात्रों को बड़ी राहत मिल जाती है। इस बार स्नातक कक्षाओं में सबसे अधिक मारामारी बीकॉम में दाखिले को लेकर है क्योंकि इस कोर्स में सीटें सबसे कम हैं और दाखिले के लिए दावेदारी कम से कम दस गुना है। इसमें डिग्री कॉलेजों में कटऑफ बमुश्किल 70 प्रतिशत के नीचे आ रही है। बीएससी मैथ्स में भी पहली बार दावेदारी अच्छी खासी है। इसमें भी कटऑफ 70 से 65 प्रतिशत के बीच है। ऐसे में डिग्री कॉलेजों में दाखिले को लेकर दबाव अधिक है। कॉलेजों में भी छात्रों को लगातार संपर्क में रहने को कहा जा रहा है ताकि सीटें बढ़ने पर उन्हें मेरिट लिस्ट में स्थान दिया जा सके। फिलहाल हाईकोर्ट ने सुरेश पांडेय बनाम स्टेट ऑफ यूपी वाद में शिक्षक-छात्र अनुपात व एक्ट में दिए गए प्रावधान को देखकर सीटें बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अब उच्च शिक्षा विभाग इस बार सीटें बढ़ाने का कोई आदेश जारी करने नहीं जा रहा। लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन भी ऐसा नहीं करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी में स्नातक में किस कोर्स में कितनी सीटें
कोर्स कुल सीटें 33 प्रतिशत बढ़ोतरी पर हो जातीं सीटें
बीए 30363 10019
बीकॉम 7710 2544
बीएससी 9456 3120

राजधानी में शिक्षक-छात्र अनुपात 1:110
राजधानी में शिक्षक छात्र का अनुपात हर बार सीटें बढ़ाने और पिछले कई वर्षों से शिक्षकों की भर्ती न हो पाने के कारण बढ़कर 1:110 हो गया है। इस समय लविवि और डिग्री कॉलेजों में कुल 1250 शिक्षक हैं और इसकी तुलना में 1.37 लाख छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed