फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   very easy to get acid in lucknow

खुलेआम बिक रही एसिड, कैसे लगे रोक

Fri, 19 Jul 2013 10:21 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 19 Jul 2013 10:21 AM IST
विज्ञापन
very easy to get acid in lucknow

भले ही केंद्र सरकार तेजाब को आम लोगों की पहुंच से दूर करने के लिए नियम बनाने की बात कह रही हो,

विज्ञापन


लेकिन जिस तरह से लखनऊ में जनरल स्टोर से लेकर हार्डवेयर स्टोर्स पर एसिड उपलब्ध है उससे सरकार की मंशा पूरी होते नहीं दिख रही।

20 रुपये से 30 रुपये में एक लीटर की एसिड की यह बोतल बड़ी आसानी से टॉयलेट साफ करने के नाम पर खरीदा जा सकता है। इन हालात में एसिड अटैक रोकना और लड़कियों को सिरफिरे लफंगों से सुरक्षित माहौल देना आसान नहीं दिखता।

एसिड हमलों में अब तक तीन किस्में उपयोग की जा रही हैं। इनमें सल्फ्यूरिक, नाइट्रिक और हाइड्रोक्लोरिक एसिड शामिल रहे हैं। हाइड्रॉलिक एसिड खरीदना आलू टमाटर खरीदने जैसा ही है। सबसे खास यह है कि टॉयलेट साफ करने में यह उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन


लाटूश रोड से गणेशगंज स्थित दर्जनों हार्डवेयर और राजधानी की दुकानों में यह आसानी से खरीदा जा सकता है। अगर सरकार टॉयलेट साफ करने का सामान खरीदने वालों से पहचानपत्र, नाम-पता आदि लेने का नियम बनाती भी है तो यह आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना सैकड़ों लीटर हाइड्रोक्लोरिक एसिड लोग खरीद रहे है। वहीं सप्रू मार्ग स्थित सल्फ्यूरिक व नाइट्रिक एसिड विक्रेता मोहित अग्रवाल के मुताबिक इन दोनों एसिड की बिक्री पर पूरी तरह नियंत्रण किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed