{"_id":"124-63392","slug":"Lucknow-63392-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांववालों ने रचा नाटक, अधिकारियों को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांववालों ने रचा नाटक, अधिकारियों को बनाया बंधक
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 19 Jul 2013 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबग्गा उपकेंद्र के तहत आने वाले इलाके के लोगों ने जला ट्रांसफार्मर दिखाने के बहाने एक्सईएन समेत तीन इंजीनियरों को गांव बुलाया और बंधक बना लिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि, जब तक जले ट्रांसफार्मर की जगह अधिक क्षमता का दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं लगाएंगे, तब तक वे किसी को जाने नहीं देंगे। हालांकि आनन-फानन में उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर मौके पर पहुंचा, तब जाकर ग्रामीणों ने इंजीनियरों को मुक्त किया।
विज्ञापन
शिकायत नहीं सुनी गई
बेगरिया गांव में बुधवार को 400 केवीए का ट्रांसफार्मर अधिक लोड के कारण जल गया था। ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराई लेकिन, दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं लग सका। शाम 5:30 बजे कुछ ग्रामीण उपकेंद्र आए और बहाने से एक्सईएन पीआर चौधरी, एसडीओ योगेश शर्मा एवं जूनियर इंजीनियर को ट्रांसफार्मर देखने के बहाने साथ ले गए।
विज्ञापन
यहां पर 250-300 ग्रामीणों ने सभी इंजीनियरों को बंधक बनाकर मौके पर 400 केवीए के बजाय 630 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।
ट्रांसफार्मर आया तब जाकर किया रिहा
एक्सईएन चौधरी ने उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी, तो बेगरिया गांव के लिए 630 केवीए का ट्रांसफार्मर रवाना हुआ। रात 8 बजे जब ट्रांसफार्मर पहुंचा, तो ग्रामीणों ने सभी इंजीनियरों को उसे चालू कराने के लिए छोड़ा।
घटनास्थल बेगरिया गांव से एक्सईएन चौधरी ने रात 10:15 बजे बताया कि नया ट्रांसफार्मर चालू कर दिया गया है।