फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   खेल-खेल में खिड़की से गिरे मासूम

खेल-खेल में खिड़की से गिरे मासूम

Fri, 19 Jul 2013 05:32 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Fri, 19 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। चौक में बृहस्पतिवार शाम मासूम भाई-बहन खेलते-खेलते घर की पहली मंजिल की खिड़की से नीचे गिर पड़े। मासूमों गिरते देख पड़ोस के युवक ने शोर मचाया। परिवार के लोगों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर मासूम भाई को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के समय परिवार के लोग रोजा खोलने की तैयारियों में मशगूल थे।
विज्ञापन

कंघी वली गली निवासी रिजवान की अकबरी गेट पर रेडीमेड लेडीज शूट की दुकान है। परिवार में पत्नी व दो बच्चे रेहान (5) व हसना (3) हैं। बृहस्पतिवार शाम रोजा खोलने की तैयारियां की जा रही थी। इस दौरान परिवार के लोगों का ध्यान मासूम बच्चों से हट गया और खेलते-खेलते रेहान व हसना पहली मंजिल पर बनी खिड़की के पास पहुंच गए। पड़ोस में रहने वाले शानू नामक युवक ने बताया कि खिड़की से नीचे झांकते समय संतुलन बिगड़ने से रेहान नीचे गली में जा गिरा। इससे पहले वह किसी को आवाज देता हसना भी भाई को देखने की कोशिश में नीचे गिर पड़ी। दोनों को गिरते देख शानू शोर मचाते हुए दौड़ा। इस बीच आसपड़ोस के अन्य लोग भी जुट गए। पड़ोसियों ने घरवालों को हादसे की जानकारी दी। बच्चों के गिरने की बात पता चलते ही घर में कोहराम मच गया। आननफानन में दोनों बच्चों को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। सिर के बल गिरने के चलते रेहान की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। बच्चों की हालत देख मां के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed