फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   stray dogs attack, 7 girls hospitalised

अवारा कुत्तों ने सात छात्राओं को किया लहुलूहान

Fri, 19 Jul 2013 10:08 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 19 Jul 2013 10:08 AM IST
विज्ञापन
stray dogs attack, 7 girls hospitalised

अमीनाबाद स्थित महिला कॉलेज के जूनियर सेक्शन में घुसे आवारा कुत्तों के झुंड ने सात छात्राओं को दौड़ाकर नोंच डाला।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे नगर निगम के कैटिल कैचिंग दस्ते ने आवारा कुत्तों को पकड़ा। स्कूल प्रशासन ने घायल छात्राओं को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

अमीनाबाद क्षेत्र में महिला डिग्री कॉलेज कैंपस में स्थित महिला ब्राइट स्कूल में बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे के करीब 6-7 आवारा कुत्तों का झुंड एक क्लास रूम में घुस गया। जिससे क्लास में पढ़ रही छात्राओं में भगदड़ मच गई।

हॉस्टल में भी घुस गए कुत्ते
इसी बीच आवारा कुत्तों ने पांच छात्राओं को काट लिया। शोर सुनकर पहुंचे कॉलेज के स्टाफ ने डंडे व झाड़ू लेकर कुत्तों को दौड़ाकर जब वहां से भगाया, तो कुत्ते भाग कर महिला कॉलेज के हॉस्टल में घुस गए। वहां उन्होंने दो छात्राओं पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


भेजा गया कैटल कैचिंग दस्ता
आवारा कुत्तों के काटने की सूचना से हॉस्टल की छात्राओं ने कमरों के दरवाजा बंद कर किसी तरह जान बचाई। वहीं कुत्तों के इस आतंक की सूचना मिलने पर कॉलेज प्रशासन ने फोन कर महापौर डॉ. दिनेश शर्मा को इसकी जानकारी दी व कैटल कैंचिंग दस्ता भेजकर कुत्तों को पकड़ने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर के निर्देश पर कैटिल कैचिंग दस्ता मौके पर पहुंचा और घेराबंदी कर सभी आवारा कुत्तों को धर दबोचा। स्कूल के मीडिया प्रभारी अमित पुरी ने बताया कि बाद में सभी सातों घायल छात्राओं को इलाज के अस्पताल भिजवाया।

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। बताया कि कल नगर निगम का कैटिल कैचिंग दस्ता विशेष अभियान चलाकर कुत्तों को पकड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed