फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   eve teaser arrested in lucknow

14 युवतियों को छेड़ने वाला गिरफ्तार

Fri, 19 Jul 2013 09:17 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 19 Jul 2013 09:17 AM IST
विज्ञापन
eve teaser arrested in lucknow
रहीमनगर के वायरलेस कॉलोनी का एक शोहदा अश्लील एसएमएस व कॉल कर युवतियों को लगातार परेशान कर रहा था। बृहस्पतिवार को वीमेन पॉवर लाइन की शिकायत पर पुलिस ने शोहदे को दबोच लिया।
विज्ञापन


शोहदा वायरलेस में तैनात फालोवर का बेटा बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके पास से छेड़खानी में प्रयुक्त सेलफोन व फर्जी आईडी से जारी सिम बरामद किया है।

पुलिस से भी की बदसलूकी
पुलिस के मुताबिक शोहदे ने 14 से अधिक युवतियों को फोन करके व अश्लील एसएमएस भेजकर परेशान कर रहा था। यही नहीं जब वीमेन पॉवर लाइन के कांस्टेबल ने शोहदे को समझाने का प्रयास किया, तो उसने उससे भी बदसलूकी की।
विज्ञापन


कांस्टेबल ने हजरतगंज कोतवाली में आरोपी के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज कराया है।

वीमेन पॉवर लाइन के दरोगा कुंअर राघवेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक बीती 18 जुलाई को राजधानी के निशातगंज इलाके की एक युवती ने वीमेन पॉवर लाइन ‘1090’ पर शिकायत दर्ज कराई थी कि, एक शोहदा उसे फोन पर कॉल करके व अश्लील एसएमएस भेजकर परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती को दी धमकी
युवती की शिकायत पर वीमेन पॉवर लाइन के एक प्रभारी ने उक्त नंबर पर कॉल कर दोबारा युवक को ऐसी हरकत न करने के लिए समझाया। इस पर शोहदे ने कांस्टेबल से अभद्रता की और युवती को फोन कर धमकाने लगा।

कई दिन तक शोहदे की काउंसलिंग कर कानूनी दांवपेंच में न फंसने के लिए सचेत किया। लेकिन उसकी हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि शोहदा प्रदेश के कई जनपदों की 14 से अधिक युवतियों को कॉल कर परेशान कर रहा है।

फर्जी पते पर लेता था सिम
राजधानी की युवती को भी वह पिछले एक माह से तंग कर रहा था। सभी युवतियों ने भी 1090 में अपनी शिकायत दर्ज कराई। फिर पुलिस ने सर्विलांस के जरिए नंबरों की पड़ताल की तो उसके सभी नंबर फर्जी पते के पाए गए।


बाद में वीमेन पॉवर लाइन प्रभारी की शिकायत पर महानगर पुलिस ने शोहदे को दबोच लिया। पकड़े गए शोहदे की पहचान महानगर की रहीमनगर के वायरलेस कॉलोनी 33 निवासी राजा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक राजा अनपढ़ है। उसके पिता वायरेलस विभाग में फालोवर हैं।

वीमेन पॉवर लाइन के प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने आरोपी युवक के खिलाफ हजरतगंज थाने में छेड़छाड़, धमकाने एवं धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed