{"_id":"124-63158","slug":"Lucknow-63158-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने दिखाए कई रंग, कुछ ही इलाकों में हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने दिखाए कई रंग, कुछ ही इलाकों में हुई बारिश
Lucknow
Updated Tue, 16 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। मौसम ने शहर में सोमवार को अजब रंग दिखाए। राजाजीपुरम में जहां कई घंटे लगातार तेज बारिश हुई तो बाकी शहर के अधिकांश हिस्सों में मौसम सूखा ही रहा। दोपहर में डालीबाग जहां सूखा रहा तो योजना भवन के पास तेज बौछारें पड़ीं। ऐसे बदलावों के बीच तापमान में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिला। राजधानी में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस था, जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम था। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान भी शहर में अलग-अलग स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। जबकि अधिकांश समय आसमान में बादल छाए रहेंगे। इससे पहले राजाजीपुरम में दोपहर करीब 12 बजे तेज बारिश शुरू हुई जो कि करीब 2:00 बजे के बाद तक जारी रही। इसके चलते यहां कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई। जबकि, इसी तरह से हजरतगंज और आसपास के इलाकों में भी पानी और धूप का खेल पूरे दिन चलता रहा।
विज्ञापन