{"_id":"124-62036","slug":"Lucknow-62036-124","type":"story","status":"publish","title_hn":" 24 घंटे में बरसेे 70.8 मिमी. बदरा, पारा 10 डिग्री तक लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में बरसेे 70.8 मिमी. बदरा, पारा 10 डिग्री तक लुढ़का
Lucknow
Updated Mon, 01 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। शनिवार रात से जारी तेज बौछारों का दौर रविवार को भी जारी रहा। शहरियों ने सुबह जब आखें खोली तो शहर को काले बादलों से घिरा पाया। 24 घंटे मेें 70 मिमी. से ज्यादा झमाझम बरसे बादलों ने पारे में जबरदस्त गिरावट दर्ज कराई। शहर का अधिकतम पारा सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। ये शनिवार को रिकार्ड हुए 33 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 26.3 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। मौसम विभाग ने फिलहाल बुधवार तक ऐसे ही बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। रात की झमाझाम के बाद दिन में भी सुबह से जारी रिमझिम के बीच घरों से बाहर निकले लोग लुकते-छिपाते भीगते रहे। ट्रंासगोमती में दोपहर से पहले तेज बौछारें पड़ीं तो सिसगोमती में दिन भर लगातार रिमझिम बारिश ने राहगीरों को भिगोया। छुट्टी का दिन होने के बावजूद अक्सर हजरतगंज में दिखने वाली वाहनों की भीड़ नदारद दिखी तो जू में भी रौनक कम रही। लोगों ने बरसात केचलते घरों में ही संडे मनाया। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सुबह 8:30 बजे तक शहर में 48.6 और सुबह से शाम 5:30 बजे तक 22.2 मिमी. (70.8 मिमी. बारिश) रिकार्ड हुई। बारिश से दिन का न्यूनतम तापमान भी जून महीने में लुढ़ककर पहली बार 21 डिग्री के नीचे पहुंचा। ये सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। वर्ष 2009 में 6 जून को दिन का न्यूनतम पारा 20.8 डिग्री रिकार्ड किया गया था। बारिश केचलते दिन भर बाजारों और पार्कों में कम भीड़-भाड़ रही, इक्का दुक्का दिखे लोग रंग बिरंगी रेनकोट और छतरियों के साथ ही दिखे। बाइक पर भीगते युवकों केदल ने बारिश की मस्ती का लुत्फ उठाया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि विगत दो दिनों से मानसूनी ट्रफ जोरों पर है। पूर्वी उप्र, पश्चिमी उप्र समेत मैदानी इलाकों में अगले 72 घंटों केदौरान बारिश का यही रूख जारी रहने की संभावना है। मैदानी इलाकों में बादलों के छाये रहने के साथ धूप की लुकाछिपी बीच रुक रुक कर बौछारें पड़ती रहेंगी।
विज्ञापन