{"_id":"124-60493","slug":"Lucknow-60493-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़छाड़, अगवा करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से छेड़छाड़, अगवा करने की कोशिश
Lucknow
Updated Wed, 12 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बख्शी का तालाब क्षेत्र में रविवार शाम एक बेखौफ शोहदे ने अपने साथियों के साथ किसान के घर में घुसकर उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की और उसे अगवा करने का प्रयास किया। शोर सुनकर पहुंचे परिवार वालों ने विरोध जताया तो शोहदे ने साथियों के साथ मिलकर सबकी पिटाई की और मुंह बंद रखने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता का आरोप है कि शोहदा कई महीने से उसे परेशान कर रहा है। उसने मदद के लिए वीमेन पावर लाइन को कई बार फोन किए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
नगर पंचायत क्षेत्र निवासी एक किसान की बेटी को ठाकुरगंज इलाके का हुसैनाबाद निवासी मोहसिन अली (22) छह महीने से मोबाइल पर फोन कर अश्लील बातें कहता था। दो महीने पहले किसान ने इसकी शिकायत बीकेटी थाने के एसएसआई से की। एसएसआई ने मोबाइल पर शोहदे को डांटा। इसके बाद आरोपी का फोन आना बंद हो गया, लेकिन एक महीने पहले शोहदे ने फिर से युवती को फोनकर परेशान करना शुरू कर दिया। किसान की बेटी ने इसकी शिकायत कई बार वीमेन पावर लाइन 1090 पर की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रविवार शाम शोहदा अपने साथियों के साथ गांव पहुंचा और किसान के घर में घुसकर उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और उसे अगवा करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि शोहदे के साथ तीन महिलाएं भी थीं। युवती ने विरोध जताया तो उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस बीच, शोर सुनकर पहुंची उसकी मां, छोटी बहन व दो छोटे भाइयों को भी शोहदे ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारा-पीटा। बाद में ग्रामीणों को आता देख शोहदा व उसके साथी धमकी देते हुए फरार हो गए।
किसान ने बीकेटी थाने जाकर एसओ से पूरे मामले की जानकारी दी। एसओ ने मामले में दरोगा, दो सिपाहियों व एक मुंशी को फटकार लगाते हुए किसान की तहरीर पर आरोपी युवक व उसके साथियों के खिलाफ कई संगीन धाराआें में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ बीकेटी विनोद यादव ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
तहरीर देने पर हरकत में आई पुलिस
किसान की बेटी ने बताया कि उसने कई बार पुलिस कंट्रोल रूम व वीमेन पावर लाइन का नंबर मिलाकर मदद मांगी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। कई घंटे के बाद किसान ने खुद थाने जाकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू की।