फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   जवाहर भवन में हंगामा, कामकाज ठप

जवाहर भवन में हंगामा, कामकाज ठप

Fri, 07 Jun 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Fri, 07 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय में गुरुवार को कर्मचारियों ने अपने साथी कर्मचारी महारानीदीन का शव आयुक्त के कार्यालय में रखकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोग दिवंगत कर्मचारी के शव व उनके परिवार को उसके गांव (प्रतापगढ़) ले जाने के लिए आयुक्त से वाहन देने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारी कर्मचारी तब शांत हुए जब एसएसपी जे रविंदर गौड के हस्तक्षेप से उन्हें वाहन उपलब्ध हुए। उन्होंने शुक्रवार को फिर आयुक्त के घेराव का ऐलान किया है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ निवासी महारानीदीन (58) बुधवार को जवाहर भवन के ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय में अपना वेतन लेने गए थे। जहां पर गश खाकर गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कर्मचारियों ने ग्राम्य विकास आयुक्त से शव को प्रतापगढ़ ले जाने के लिए गाड़ी मांगी। मृतक के दामाद सुरेश के अनुसार, आयुक्त ने गाड़ी देने से इन्कार कर दिया। इससे कर्मचारी और नाराज हो गए। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद कर्मचारी शव लेकर जवाहर भवन पहुंचे और शव को आयुक्त के कार्यालय के पास रखकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसी के बाद हंगामा शुरू हो गया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने मृतक के बेटे को नौकरी व पत्नी को पूरी पेंशन दिए जाने की मांग की। लगभग दो घंटे तक हंगामा चला। कर्मचारी इस बात से भी नाराज थे कि आयुक्त या कोई अन्य अधिकारी शव को देखने तक नहीं आया। ऊपर से गाड़ी मांगने पर अभद्र टिप्पणी की। सूचना मिलने पर एसपी पूर्वी राजेश सिंह पुलिस विभाग के कई अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसएसपी से बात करके शव प्रतापगढ़ ले जाने के लिए वाहन मुहैया कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed