फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   फिल्म देखकर ड्राइवर बना चोर, एक साल में बनाया 60 घरों को निशाना

फिल्म देखकर ड्राइवर बना चोर, एक साल में बनाया 60 घरों को निशाना

Fri, 31 May 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Fri, 31 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। साउथ की एक्शन फिल्म ‘पांच हम और एक तीन’ देखकर एक ऑटो चालक जरायम की दुनिया में उतर गया। इसके बाद उसने एक साल में ताबड़तोड़ 60 बंद घरों में सेंध लगाकर लाखों का माल पार कर दिया। फिल्म देखकर चोर बने इस ऑटो चालक को बुधवार रात इंदिरानगर पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से 60,000 रुपए से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। आरोपी ने अपना जुर्म कुबूलते हुए बताया कि वह चोरी के जेवरात बाराबंकी के सराफा व्यवसायी को बेचता था। पुलिस ने सराफा व्यवसायी की तलाश में छापेमारी की, लेकिन व्यापार मंडल के हस्तक्षेप के चलते वह भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सीओ गाजीपुर विशाल पांडेय के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात वाहन चेकिंग के दौरान इटौंजा के महोना निवासी ऑटो चालक अनिल को दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि टीवी पर साउथ की एक्शन फिल्म ‘पांच हम और एक तीन’ देखकर वह चोर बन गया और एक साल में लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर समेत आसपास के जनपदों में वारदात कर 60 घरों को निशाना बनाया। अनिल ने खुलासा किया कि चोरी के जेवरात को बाराबंकी के आजादनगर निवासी सराफा व्यवसायी विजय को बेचता था। पुलिस ने विजय की तलाश में छापेमारी की। इस दौरान व्यापार मंडल के हस्तक्षेप के चलते वह भाग निकला। पुलिस ने अनिल की निशानदेही पर एक सोने का मंगलसूत्र, लॉकेट, सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने का झुमका, नौ जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी चांदी की बिछिया और एक चांदी का गुच्छा बरामद किया है। अनिल के पिता का देहावसान हो चुका है।
विज्ञापन


फिल्म में पांच चोर दोस्तों की कहानी
बारहवीं पास अनिल ने बताया कि ‘पांच हम और एक तीन’ फिल्म में पांच दोस्तों की कहानी है, जो मिलकर चोरियां करते हैं और वारदात के बाद हाई-प्रोफाइल क्लब, पब और होटलों में मौजमस्ती करते हैं। हालांकि बाद में पांचों मुठभेड़ में मार दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पब, क्लब और पांच सितारा होटलों में करता था मौजमस्ती
पुलिस ने बताया कि अनिल चोरी के रुपए से मौजमस्ती करता था। वह अक्सर पब, नाइटक्लब व पांच सितारा होटलों में ठहरता था। फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने में माहिर अनिल किसी को भी अपने शब्दों के जाल में फंसा लेता था। उसकी कई गर्लफ्रेंड भी हैं। अनिल को महंगे व ब्रांडेड कपड़े, जूते और चश्मा पहनने का शौक है। वह लेदर का महंगा कैरी बैग लेकर चलता था। इसमें चोरी के सामान होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed