फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   फर्जी पासपोर्ट व दुबई भेजने के लिए एजेंट ने लिए थे पांच लाख

फर्जी पासपोर्ट व दुबई भेजने के लिए एजेंट ने लिए थे पांच लाख

Fri, 31 May 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Fri, 31 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। फर्जी पासपोर्ट के साथ अमौसी एयरपोर्ट पर धरे गए दो संदिग्ध बांग्लादेशियों ने खुलासा किया है कि एजेंटों ने उन्हें दुबई में नौकरी और फर्जी पासपोर्ट दिलाने के लिए पांच-पांच लाख रुपये लिए थे। बताया जा रहा है कि एजेंटों की एयरलाइंस के कर्मचारियों से भी साठगांठ है। उनके जरिए ही वे कबूतरबाजी को अंजाम देते हैं। एयरपोर्ट में तैनात इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने इस मामले में सरोजनीनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

असिस्टेंट इमिग्रेशन ऑफीसर दीपक धानिया ने बाबूचंद्र शील के नाम रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाबूचंद्र बांग्लादेश के फुलना जिले के दौलतपुर के तालापार स्थित रैलीगेट का रहने वाला है। उसने पूछताछ में कबूला कि पश्चिम बंगाल में अमीर नाम के एजेंट ने उससे दुबई भिजवाने और फर्जी पासपोर्ट तैयार कराने के लिए पांच लाख रुपये लिए थे। कोलकाता आने के बाद एजेंट ने उसे केरल भी भेजा था। बाबू के पास से जो पासपोर्ट बरामद हुआ है वह बांग्लादेश के मेदिनीपुर के महिषादलपुरवा स्थित गोपालपुर निवासी निताई वाग के नाम पर है। एजेंट ने निताई की जगह बाबू का फोटो लगा दिया था। इसी तरह दूसरे बांग्लादेशी हसन मोहम्मद पुत्र अब्दुल सैफ के खिलाफ एफआरआरओ विभाग के अधिकारी संदीप करकटा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। हसन बांग्लादेश के जैसोर स्थित न्यू मार्केट ब्लॉक का रहने वाला है। उसने बताया कि शरीफुल नामक एजेंट ने पांच लाख रुपये लिए थे पासपोर्ट और दुबई भेजने के लिए। हसन के पास से बरामद पासपोर्ट वर्ष 2007 का बना हुआ है। वह जी सेन गुप्त रोड स्थित अनामिका अपार्टमेंट निवासी रमेश कुमार पांडेय के नाम पर है। एजेंट रमेश की फोटो के ऊपर हसन का फोटो लगा दिया था। हसन रमेश बनकर जा रहा था। रमेश का पासपोर्ट कुछ माह पहले चोरी हो गया था। उसकी रिपोर्ट भी दर्ज है। बताते चलें कि बुधवार को ब्यूरो आफ इमिग्रेशन के अधिकारियों ने दो संदिग्धों को चेकिंग के दौरान एयरपोर्ट पर धर लिया था। दोनों फर्जी पासपोर्ट के जरिए सऊदी अरब जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed