{"_id":"124-58728","slug":"Lucknow-58728-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू, अल्कोहल बढ़ा रहा हाइपरटेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू, अल्कोहल बढ़ा रहा हाइपरटेंशन
Lucknow
Updated Sat, 18 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ (ब्यूरो)। तंबाकू खाने वालों का ब्लड प्रेशर आम आदमी से 5 से 15 मिलीमीटर ज्यादा होता है। यहीं नहीं, दिल की धड़कनें भी 50 से 100 प्रति मिनट बढ़ जाती हैं। यही हाल अल्कोहल लेने वालों का होता है। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के फिजियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के हेड डॉ. नरसिंह वर्मा ने ये जानकारी शुक्रवार को विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर दी।
प्रो. नरसिंह वर्मा ने बताया कि डब्ल्यूएचआे ने विश्व हाइपरटेंशन डे की थीम इस बार ‘हेल्थी हार्ट बीट-हेल्थी ब्लड प्रेशर’ रखी है। इसके पीछे कारण सिर्फ ये है कि तनाव, तंबाकू, अल्कोहल, गलत खानपान लगातार हाइपरटेंशन के मरीज बढ़ा रहा है। प्रो. वर्मा ने बताया कि बताया कि हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए एबीपीएम (एम्बुलेटरी ब्लड प्रेशर मॉनीटरिंग) तकनीक बहुत प्रभावी है। इसमें मरीज की बांह पर एक बीपी उपकरण बांध दिया जाता है। ये उपकरण सात दिन तक मरीज के बंधा रहता है और उसके ब्लड प्रेशर के उतार-चढ़ाव का रिकाॅर्ड रखता है। इससे इलाज में मदद मिलती है।