फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   रेस्टोरेंट मालिक ने खुद को गोली से उड़ाया

रेस्टोरेंट मालिक ने खुद को गोली से उड़ाया

Wed, 15 May 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Wed, 15 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट मालिक ने मंगलवार दोपहर अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। परिवार का कहना है कि वह रेस्टोरेंट पर वाणिज्य कर विभाग के छापे के बाद से परेशान था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आलमबाग के मवैया के ब्लंट स्क्वॉयर स्थित कांता कुंज निवासी दीपक रावल (52) मंगलवार दोपहर अपने कमरे में लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग दौड़े। बेड पर खून से लथपथ पड़े दीपक को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई सुनील रावल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और रिवॉल्वर जब्त कर लिया। अविवाहित दीपक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसने गोमतीनगर के पत्रकारपुरम चौराहे के पास विंडीज रेस्टोरेंट खोल रखा था। दीपक व उसका छोटा भाई सुनील रेस्टोरेंट का काम देखते थे। तीसरा भाई अनिल ठेकेदारी करता है।
विज्ञापन

चल रहा था इलाज
सुनील ने बताया कि 24 अप्रैल को वाणिज्य कर विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट पर छापा मारा था। इसके बाद से दीपक बहुत परेशान था। डिप्रेशन में आए दीपक का एक डॉक्टर से इलाज चल रहा था। दो दिन से काफी उलझन में था। उसने सोमवार को बताया था कि इलाज से कोई फायदा नहीं हो रहा है। किसी अन्य डॉक्टर के पास जाएगा। परेशान दीपक मंगलवार सुबह नाश्ता करने के बाद कमरे में जाकर लेटा था। एकांत में जाने क्या सोचा कि गोली मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed