फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   डॉक्टरों की संवेदनहीनता ने छीनी युवक की जिंदगी

डॉक्टरों की संवेदनहीनता ने छीनी युवक की जिंदगी

Tue, 07 May 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Tue, 07 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बीकेटी में अस्ती रोड पर रविवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक की मौत का कारण डॉक्टरों की संवेदनहीनता बनी। गंभीर हालत में घायल को लेकर राहगीर कई डॉक्टरों के पास भटके लेेकिन सबने पुलिस केस बताते हुए इलाज करना गवारा नहीं समझा। आखिरकार ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। गांव मझोरिया निवासी पप्पू यादव (25) गांव दुर्जनपुर स्थित अपनी ससुराल से लौट रहा था। अस्ती रोड पर मूसानगर के पास अगला पहिया पंचर होने से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक अन्य बाइक से टकरा गई। हादसे में पप्पू सिर के बल सड़क पर जा गिरा। राहगीर आननफानन में उसे पास के एक निजी अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टर ने पुलिस केस बताते हुए इलाज से इन्कार कर दिया। इसके बाद उसे भोलापुरवा स्थित दूसरे क्लीनिक पर ले जाया गया, लेकिन यहां भी डॉक्टरों ने इलाज से हाथ खड़े कर दिए। इस बीच पहुंचे रिश्तेदार पप्पू को लेकर ट्रॉमा सेंटर के लिए रवाना हुए। मड़ियांव थाने के पास उसने दम तोड़ दिया। रिश्तेदार शव लेकर लौटे और पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में उसका भाई अमर सिंह और परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने उनकी तहरीरी पर रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अमर ने बताया कि पप्पू के परिवार में पत्नी बबिता और एक दो वर्षीय बेटा है। जबकि हादसे में घायल अन्य दोनों युवक पुलिस के पहुंचने से पहले जा चुके थे।
विज्ञापन

जालसाजी से कराया बैनामा, रिपोर्ट दर्ज ः वजीरगंज क्षेत्र के प्रॉपर्टी डीलर ने पूर्व प्रधान व कुछ अन्य लोगों से साठगांठ कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक महिला की जमीन का बैनामा करा लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके तहकीकात शुरू की है। गुडंबा के गांव बरखुरदारपुर निवासी श्यामा देवी ने गांव सोनवा के पूर्व प्रधान रणवीर सिंह, मीरा सिंह, वजीरगंज निवासी प्रॉपर्टी डीलर मकसूद अहमद, नगुवा मऊ कलां की रुखसाना, यहियागंज के बेगमगंज निवासी हसीन खां व विकासनगर के अनिल कुमार पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर नगुवा मऊ कलां स्थित उसकी जमीन का बैनामा कराने का आरोप लगाया है। इस पर जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed