{"_id":"124-57641","slug":"Lucknow-57641-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लैट सेंटर पर आधा घंटा पहले पहुंचना जरूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लैट सेंटर पर आधा घंटा पहले पहुंचना जरूरी
Lucknow
Updated Wed, 01 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) में किसी भी तरह का फर्जीवाड़ा रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा संचालन के लिए नोडल सेंटर बनाए गए डॉ. राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय का प्रशासन इसकी तैयारियों में जुटा है। परीक्षा संचालन के तय समय से आधा घंटा पहले परीक्षार्थियों का सेंटर पर प्रवेश अनिवार्य किया गया है। इसका उद्देश्य परीक्षा शुरू होने से पहले ही हर परीक्षार्थी का सत्यापन करना है। देश के प्रमुख नेशनल लॉ कालेजों और लॉ विवि में एलएलबी ऑनर्स व एलएलएम में प्रवेश के लिए 12 मई को क्लैट होगा।
परीक्षार्थियों की बढ़ी संख्या के तहत इस बार क्लैट के लिए शहर में लोहिया विधि विवि परिसर सहित पांच डिग्री कॉलेजों को सेंटर बनाया गया है। इस बार क्लैट आयोजन की जिम्मेदारी हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, रायपुर को सौंपी गई है। क्लैट की तैयारियों में जुटे लोहिया विधि विवि के उप कुलसचिव जेडी गंगवार ने बताया कि परीक्षार्थियों की संख्या का आंकड़ा इस बार पांच हजार तक पहुंचने का अनुमान है। यूपी व उत्तराखंड से क्लैट के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ही लखनऊ में चिह्नित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दे सकेंगे। केंद्रों पर चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की गई है। हर केंद्र पर तय कक्षों के हिसाब से कक्ष निरीक्षकों की संख्या के साथ ही सघन निगरानी को विशेष तौर पर नामित पर्यवेक्षक भी तैनात किए जाएंगे। उप कुलसचिव ने बताया कि परीक्षा आयोजन लोहिया विवि परिसर सहित महाराजा बिजली पासी डिग्री कॉलेज आशियाना, नेशनल पीजी कॉलेज राणा प्रताप मार्ग, नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय डिग्री कॉलेज अलीगंज और डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय डिग्री कॉलेज राजाजीपुरम में शाम तीन से पांच बजे तक एक ही पाली में होगा। केंद्र स्तर पर नामित पर्यवेक्षक की विशेष अनुमति पर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए परीक्षार्थी को 15 मिनट की विशेष छूट देने की व्यवस्था रहेगी लेकिन परीक्षा शुरू होने के तय समय से 15 मिनट पहले से सेंटर पर सभी का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।