फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   डफरिन अस्पताल के गेट पर प्रसव

डफरिन अस्पताल के गेट पर प्रसव

Sat, 27 Apr 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sat, 27 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। डफरिन अस्पताल गेट पर शुक्रवार को प्रसव हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही चिकित्सा यूनिट ने जच्चा और बच्चा को तुरंत वार्ड में भर्ती किया। दोनों की हालत में सुधार है। वहीं, परिवार वालों माल सीएचसी के डॉक्टरों पर भर्ती नहीं करने का आरोप लगाया है। माल के गांव रामखेड़ा की मीना यादव के पेट में शुक्रवार को तेज दर्द उठा। परिवार वाले नजदीकी सीएचसी माल ले गए। वहां तैनात डॉक्टरों ने शरीर में खून की कमी और सर्जरी से प्रसव होने की बात कह कर डफरिन अस्पताल रेफर कर दिया। परेशान परिवार वाले उसे टैम्पो से डफरिन अस्पताल लेकर आए। यहां अस्पताल के गेट पर ही महिला को प्रसव हो गया। घबराए सुरक्षा गार्डों ने इमरजेंसी हॉर्न बजाया। इसके बाद जच्चा व बच्चा को वार्ड में शिफ्ट किया गया। वहीं, नाराज परिवार वालों ने माल सीएचसी के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आला अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। महिला के देवर सतीश यादव ने बताया कि सीएचसी के डॉक्टरों ने सर्जरी से प्रसव की बात कहकर भर्ती नहीं किया था, जबकि डफरिन में सामान्य प्रसव हुआ और खून की जरूरत नहीं पड़ी। अगर रास्ते में प्रसव हो जाता तो मरीज के साथ अनहोनी हो सकती थी। परिवार वालों ने माल सीएचसी पर जाकर प्रदर्शन भी किया। डॉक्टरों का कहना है कि महिला व बच्चे दोनों की हालत में सुधार है। देर होने पर अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed