{"_id":"124-56752","slug":"Lucknow-56752-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट 2 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट 2 से
Lucknow
Updated Thu, 18 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ (ब्यूरो)। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से राजधानीवासी अब देहरादून के लिए भी उड़ान भर सकेंगे। एयर इंडिया यात्रियों के लिए यह सेवा 2 मई से शुरू करने जा रही है। एयरलाइंस के मुताबिक सप्ताह में चार दिन लखनऊ से देहरादून व देहरादून से लखनऊ के बीच विमान सेवा उपलब्ध रहेगी। इस नई सेवा से देहरादून, हरिद्वार व मसूरी घूमना और आसान होगा।
एयरलाइंस के मुताबिक जल्द ही लखनऊ से देहरादून के बीच के किराये की घोषणा भी कर दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआत में इस रूट पर 70 से 90 सीटर विमान ही संचालित किया जाएगा। भविष्य में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बोइंग विमान भी संचालित किया जा सकता है। मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को विमान उड़ान भरेगा। देहरादून से विमान (एआई 9615) दोपहर 12:50 बजे उड़ान भरेगा और लखनऊ दोपहर 1:35 बजे पहुंचेगा। इसी तरह लखनऊ से विमान (एआई 9616) दोपहर 2:05 बजे उड़ान भरकर दोपहर 2:50 बजे देहरादून में लैंड होगा।