फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   यात्रियों का एयरपोर्ट पर हंगामा

यात्रियों का एयरपोर्ट पर हंगामा

Sun, 24 Mar 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sun, 24 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर शनिवार की सुबह इंटरनेट का सर्वर डाउन होने के चलते यात्रियों के टिकट का मिलान नहीं हो सका। इस पर एयरलाइंस अधिकारियों ने दर्जनों यात्रियों को बोर्डिंग पास देने से मना कर दिया। इससे नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक शनिवार सुबह इंटरनेट का सर्वर डाउन चल रहा था। इसके चलते चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से दिल्ली होकर मुंबई जाने वाले एक निजी एयरलाइंस की उड़ान (9डब्ल्यु-304) से यात्रा करने वाले यात्रियों को एयरलाइंस अधिकारियों ने यह कहकर यात्रा करने से रोक दिया कि सर्वर डाउन होने के चलते उनकी टिकटों का मिलान नहीं हो पा रहा है। इससे नाराज दर्जनों यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा की सूचना मिलते ही एयरलाइंस व एयरपोर्ट के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच और यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। कुछ देर बाद सर्वर ठीक होने पर यात्रियों को बोर्डिंग पास जारी कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed