फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   लविवि में परीक्षा कक्ष के बाहर छात्र की धुनाई

लविवि में परीक्षा कक्ष के बाहर छात्र की धुनाई

Sat, 23 Mar 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sat, 23 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार को सुरक्षा के दावों को धता बताते हुए उपद्रवी छात्रों ने परीक्षार्थी को धुन दिया। परीक्षार्थी ने किसी तरह भागकर खुद को बचाया। शिकायत पर लविवि प्रशासन ने पांचों आरोपी छात्रों को निलंबित कर दिया है। इसमें तीन को छात्रावास से बाहर करने का आदेश जारी कर दिया गया है। पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुबह की पाली में बीए तृतीय वर्ष राजनीतिशास्त्र के सेकंड पेपर की परीक्षा के दौरान मारपीट हुई। पुलिस व प्राक्टर को दिए प्रार्थनापत्र में छात्र गणेश प्रताप सिंह का कहना है कि वह कक्ष संख्या 14 में परीक्षा दे रहा था। 11 बजे परीक्षा खत्म होने के बाद जैसे ही वह कक्ष से बाहर निकला, अतुल सिंह व उसके आधा दर्जन साथियों ने उस पर हमला बोल दिया। हाकी-डंडे से पीटने लगे। छात्र का आरोप है कि रिवाल्वर की बट से भी हमला किया गया। गणेश की शिकायत पर छात्र अतुल सिंह, शशांक सिंह, नीतीश पाण्डेय, अभिषेक सिंह, प्रकाश नारायण तिवारी एवं निष्कासित छात्रनेता सूर्य प्रताप सिंह सूर्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्राक्टोरियल बोर्ड ने भी पुलिस को सूर्य प्रताप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए लिखा है। इसके साथ ही पांचों आरोपी छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास में रहने वाले प्रकाश नारायण तिवारी व अतुल सिंह तथा एनडी छात्रावास के अंत:वासी शशांक सिंह को तत्काल छात्रावास खाली करने का भी निर्देश दिया गया है। घटना के तार पुरानी रंजिश से जोड़े जा रहे हैं। नवंबर में लाल बरादरी स्थित कैंटीन में गणेश सिंह की अतुल सिंह से मारपीट हुई थी। जिसमें गणेश के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था और लविवि प्रशासन ने उसे निलंबित कर छात्रावास से बाहर कर दिया था। विशेष अनुमति के आधार पर वह परीक्षा में बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed