{"_id":"124-54858","slug":"Lucknow-54858-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारखाने में युवती को बंद कर भागा शोहदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारखाने में युवती को बंद कर भागा शोहदा
Lucknow
Updated Wed, 20 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। हसनगंज क्षेत्र में दोस्त के जरदोजी कारखाने में सोमवार रात आराम फरमा रहे युवक ने पड़ोस की एक युवती को बहाने से बुलाकर छेड़खानी की। चीखपुकार पर युवती को कारखाने के कमरे में बंद कर भाग निकला। पुलिस ने ताला तोड़कर युवती को मुक्त कराने के साथ ही कारखाना मालिक दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर हसनगंज मोहम्मद जावेद खान ने बताया कि मोहल्ला खदरा में वजीर व सिकंदर का जरी-जरदोजी कारखाना है। दोनों युवक अपने दोस्त राजा को आराम फरमाने के लिए कारखाने की चाभी सौंपकर कुछ ही दूर बने अपने घर चले गए। रात करीब 10 बजे राजा ने पड़ोस की एक युवती को बहाने से कारखाने में बुलाया और दुष्कर्म के इरादे से छेड़खानी करने लगा। युवती के शोर मचाने पर राजा कारखाने के दरवाजे पर ताला लगाकर भाग निकला। इस दौरान जुटे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर युवती को बाहर निकाला। युवती के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर वजीर व सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया। फरार राजा की तलाश में दबिश दी जा रही है।
इंस्पेक्टर मो जावेद खान का कहना है कि युवती की कारखाना मालिक दोनों भाइयों में से एक से दोस्ती है। रात दस बजे कारखाने का दरवाजा खुला देख दोस्त के होने की उम्मीद से अंदर चली गई। उसके लौटने से पहले ही राजा ने दरवाजा बंद कर जबरदस्ती करने की कोशिश की।