{"_id":"124-54856","slug":"Lucknow-54856-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ चार पुलिसकर्मी खोल सके एके-47 व एलएमजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ चार पुलिसकर्मी खोल सके एके-47 व एलएमजी
Lucknow
Updated Wed, 20 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। एसएसपी कार्यालय के निरीक्षण में सोमवार को बाबुओं को निशाने पर लेने के बाद आईजी ने मंगलवार को राजधानी की पुलिस लाइन व गोसाईगंज थाने का निरीक्षण किया। गोसाईगंज थाने के सिर्फ चार पुलिसकर्मी ही एके-47 व एलएमजी से पूरी तरह वाकिफ थे। आईजी जोन ने उन्हें पुरस्कृत भी किया।
पुलिस लाइन पहुंचे आईजी सुभाष चंद्र ने विभिन्न शाखाओं की परेड का निरीक्षण किया। परेड कमांडर एएसपी संजीव त्यागी थे। परेड में डॉग स्क्वाएड भी शामिल था। पानी के निकास की उचित व्यवस्था न होने व गंदगी पर आईजी ने नाराजगी जताते हुए एएसपी को समीक्षा के निर्देश दिए। इसके बाद आईजी शाम चार बजे गोसाईगंज थाने पहुंचे। वहां जोरदार सलामी देने वाली गार्द को पुरस्कृत करने के निर्देश दिए। इसके साथ मालखाना, थाना कार्यालय, व अभिलेखों का निरीक्षण किया। थाने में तैनात एसआई राकेश कुमार व हेड कांस्टेबल प्रेमनारायण को एलएमजी व कांस्टेबल जितेंद्र प्रसाद सिंह व पंकज सिंह को एके-47 के बारे में पूरी जानकारी थी। आईजी ने अन्य पुलिसकर्मियों को भी इन हथियारों से वाकिफ कराने के निर्देश व चारों पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया। थाने की सफाई, रिकॉर्ड आदि पर संतोष जताया।