{"_id":"124-54853","slug":"Lucknow-54853-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉल से डॉक्टर की बीवी ने चुराए कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉल से डॉक्टर की बीवी ने चुराए कपड़े
Lucknow
Updated Wed, 20 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। वी-मार्ट घूमने गई एक डॉक्टर की बीवी की नीयत शोरूम में कीमती कपड़े देख डोल गई। तमाम कपड़े उठाए और उन्हें पेट में भरकर चल दी। लेकिन गेट पर लगे सेंसर से नहीं बच सकी। बीप की आवाज पर महिला गार्ड ने रोका तो खुद को गर्भवती बताने लगी। तलाशी में उसके पेट से तमाम कपड़े बरामद हुए। चोरी पकड़ी जाते ही हंगामा होने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कपड़ों की कीमत दिलाकर मामला रफादफा करा दिया।
पुलिस के मुताबिक, बाराबंकी के एक निजी नर्सिंग होम में डॉक्टर का परिवार राजधानी के इंदिरानगर क्षेत्र में रहता है। दोपहर करीब एक बजे डॉक्टर की बीवी गाजीपुर के शालीमार चौराहा स्थित वी-मार्ट पहुंची। कीमती कपड़े देखकर उसकी नीयत डोल गई और उसने पांच कैप्री, तीन कुर्ती, शर्ट, सूट, स्कीवी आदि कपड़े पसंद किए और ट्रायल के बहाने चेंज रूम में जाकर सूट पहना और बाकी कपड़े पेट में ऐसे छिपाए कि देखने में गर्भवती लगे। इस दौरान उसने कपड़ों पर लगे ‘बार कोड’ भी निकाल दिए थे, लेकिन हड़बड़ी में किए एक कपड़े से निकालना भूल गई। इसी के चलते गेट पार करते समय सेंसर की पकड़ में आ गई। बीप की आवाज होते ही गेट पर तैनात एक महिला सुरक्षा गार्ड ने डॉक्टर की बीवी को रोक लिया और तलाशी देने को कहा। इस पर वह भड़क गई और अर्दब में लेने की कोशिश करने लगी। इस बीच मैनेजर सहित अन्य कर्मचारी भी आ गए। तलाशी के लिए जैसे ही महिला गार्ड ने उसके पेट पर हाथ लगाया छुपाए गए कपड़े गिर पड़े। इसके बाद डॉक्टर की बीवी के चेहरे का रंग उड़ गया। देखते ही देखते खासा हंगामा खड़ा हो गया। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। महिला के पति को बुलाया गया। थाने पहुंचे डॉक्टर ने माफी मांगने के साथ ही कपड़ों की कीमत अदा की। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।