{"_id":"124-54789","slug":"Lucknow-54789-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर के घर से ग्यारह लाख के जेवरात चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर के घर से ग्यारह लाख के जेवरात चोरी
Lucknow
Updated Tue, 19 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। बाजार खाला के पांडेय का तालाब कॉलोनी में चोर एक डॉक्टर के बंद घर की ग्रिल काटकर ग्यारह लाख के जेवरात ले उड़े। सोमवार को लौटने पर डॉक्टर को चोरी का पता चला। घटना स्थल का मौका मुआयना कर मामला दर्ज करने के साथ ही पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पांडेय का तालाब कॉलोनी निवासी डॉ महेश कुमार भटनागर तालकटोरा स्थित एक दवा फैक्ट्री में काम करते हैं। इसके साथ ही डॉ महेश लायंस क्लब इंटरनेशनल के सदस्य भी हैं। उत्तराखंड के कास्यराम नगर में 16 मार्च को क्लब का वार्षिक अधिवेशन था। डॉ महेश, पत्नी मधु भटनागर के साथ ही पूरा परिवार उसमें शामिल होने उत्तराखंड गया था। सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे परिवार समेत लौटे। मेन गेट का ताला खोलकर अंदर पहुंचे। इस दौरान उनकी नजर एक कमरे की खिड़की पर पड़ी। उसकी ग्रिल निकली पड़ी थी। अंदर पहुंचने पर अलमारी खुली और सारा सामान बिखरा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। डॉ महेश के अनुसार अलमारी में करीब ग्यारह लाख रुपए के जेवरात चोरी हुए हैं।
करीबी पर शक ः पुलिस चोरी में किसी करीबी का हाथ होने की आशंका जता रही है। माना जा रहा है कि पूरे परिवार के शहर से बाहर जाने की जानकारी होने के साथ ही चोर को अलमारी में लाखों के जेवरात होने की जानकारी थी। कारण चोरों ने कमरे में अलमारी के सिवा किसी अन्य सामान को हाथ नहीं लगाया। पुलिस घर में काम करने वालों के साथ ही अन्य आने-जाने वालों का ब्यौरा एकत्र कर रही है। पुलिस ने शक के आधार पर दो को हिरासत में लिया है।