{"_id":"124-53380","slug":"Lucknow-53380-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत सिपाही बेटे ने की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत सिपाही बेटे ने की तोड़फोड़
Lucknow
Updated Tue, 26 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। अलीगंज थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम छात्र के नशेबाज कहने पर एक सिपाही के बेटे ने अपने साथियों के साथ कॉलोनी में जमकर बवाल किया। इस दौरान उसने छात्र के घर पर हमला बोलकर मकान की खिड़की व दरवाजे सहित इंडिका कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग गए। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है। अलीगंज के फतेहपुर कॉलोनी निवासी सचिवालय कर्मी मनमोहन की पत्नी सरला देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री हैं। सरला देवी ने बताया कि रविवार देर शाम करीब 8 बजे पुलिस कॉलोनी निवासी सिपाही ललित दीक्षित का लड़का शुभम नशे की हालत में उनके घर के सामने एकता पार्क में बैठा था। इस दौरान पार्क में उनका बेटा आदित्य व किराएदार सुमित समेत कॉलोनी के अन्य लड़के भी पार्क में थे। अचानक शुभम किराएदार सुमित के साथ गाली-गलौज करने लगा। इस पर आदित्य ने शुभम को नशेबाज कहा और सुमित को लेकर घर आ गया। कुछ देर बाद शुभम अपने भाई अजय व तीन अन्य साथियों को लेकर उसके घर आ गया व अभद्रता करने लगा। फिर पथराव शुरू कर दिया। इससे बेटी अपर्णा (12) व बेटा अभिनव (5) ने भागकर पड़ोसी के यहां शरण ली। इस दौरान युवकों ने घर के बाहर इंडिका कार व दरवाजे और खिड़कियां भी क्षतिग्रस्त कर दी। पड़ोसी ने इसकी जानकारी आदित्य की मां सरला व पुलिस को दी। इस संबंध में एसओ अलीगंज तौफिक अहमद का कहना है कि मामूली विवाद पर दो पक्षों में विवाद हुआ था।
विज्ञापन